3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 साल बाद हॉरर-थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे अजय देवगन, इस डायरेक्टर संग प्रोजेक्ट हुआ फाइनल

Ajay Devgn : अजय देवगन जल्द ही हॉरर-थ्रिलर फिल्म से दर्शकों को डराते नजर आएंगे। इससे पहले उन्हें आखिरी बार फिल्म 'काल' में देखा गया था। इसके बाद से एक्टर ने हॉरर-थ्रिलर फिल्मों से दूरी बना ली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 13 May 2023, 9:51 AM IST

ajay_devgn_work_with_vikas_bahl_in_supernatural_thriller_horror_movie_after_flop_bholaa.png

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के लिए साल 2023 की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। 30 मार्च को उनकी फिल्म 'भोला' (Bholaa) सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला। अब एक्टर को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जिसके मुताबिक, अजय देवगन एक बार फिर हॉरर-थ्रिलर जौनर की फिल्म में वापसी करने को तैयार हैं। इसके लिए उन्होंने बड़े डायरेक्टर के साथ हाथ भी मिला लिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को खुद अजय देवगन प्रोड्यूस भी करेंगे। हालांकि फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है।

बता दें कि अजय देवगन ने उर्मिला मातोंडकर के साथ फिल्म 'भूत' में काम किया था। जोकि हिट रही थी। इसके बाद अजय ने फिल्म 'काल' की जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी सुपरनैचुरल थ्रिलर थी। अब 18 साल एक्टर एक बार फिर हॉरर-थ्रिलर फिल्म से दर्शकों को डराते दिखाई देंगे। इस फिल्म के लिए एक्टर ने निर्देशक विकास बहल (Vikas Bahl) के साथ हाथ भी मिला लिया है।

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्वीट में बताया कि, 'अजय देवन ने विकास बहल के साथ सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। फिल्म का टाइटल अब तक निर्धारित नहीं है, हालांकि फिल्म की शूटिंग जून 2023 में शुरू हो जाएगी। इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग मुंबई, मसूरी और लंदन में होगी। इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म को अजय देवगन 'दृश्यम 2' के निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस करने वाले हैं।'

यह भी पढ़े - पंचायत 3 पर क्रांति देवी ने दिया बड़ा अपडेट, खुशी से झूमे फैंस बोले- इंतजार नहीं हो रहा

फिलहाल अजय देवगन इन दिनों 'सिंघम' सीरीज की तीसरी और रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म 'सिंघम 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2023 में शुरू होगी। इस बार 'सिंघम 3' में लेडी सिंघम बनकर दीपिका पादुकोण अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। हालांकि, अब तक दीपिका के किरदार से पर्दा नहीं उठाया गया है। बता दें कि 'सिंघम 3' में अजय देवगन और रोहित शेट्टी 11वीं बार साथ में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई आज, सेरेमनी में CM केजरीवाल से प्रियंका चोपड़ा तक होंगी शामिल