26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश लुक और नीलम-हीरे जड़ित इंडियन ज्वेलरी से बिखेरा जलवा

Alia Bhatt Cannes Jewellery Look: आलिया भट्ट ने 79वें Cannes Film Festival 2026 में मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की शानदार और लग्जरी डायमंड ज्वेलरी के साथ ग्लैमरस अंदाज में रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 27, 2026

Alia Bhatt Cannes Jewellery Look

Cannes में आलिया भट्ट ने बिखेरा जलवा। (फोटो सोर्स: malabargoldanddiamonds)

Alia Bhatt Cannes Jewellery Look: फ्रांस में आयोजित 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश से अभिनय जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। ऐश्वर्या राय समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने भी रेड कार्पेट पर अपने अंदाज का जलवा बिखेरा। इनमें से ही एक रहीं फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट, जिन्होंने 2026 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में Malabar Gold & Diamonds की खास तौर पर डिजाइन की गई नीलम और हीरे जड़ित ज्वेलरी पहनकर दुनिया के सबसे मशहूर रेड कार्पेट में से एक पर शानदार एंट्री करते हुए भारतीय कारीगरी और मॉडर्न स्टाइल के अनोखे और खूबसूरत मेल से सबका ध्यान खींचा।

आलिया ने पहना रिया कपूर का डिजाइन किया हुआ आउटफिट

Cannes के रेड कार्पेट पर रिया कपूर द्वारा खास तौर पर डिजाइन किया गया आउटफिट पहनकर आलिया भट्ट ने अपने लुक को मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के चुने हुए हाई-ज्वेलरी पीसेज के साथ मैच किया, जिनमें सीलोन नीलम और हीरे जड़े थे।

ज्वेलरी के इस खूबसूरत कलेक्शन में नीलम और हीरे जड़ित स्टेटमेंट इयररिंग्स, नीलम की अंगूठियां और एक हीरे का पेंडेंट शामिल रहा। इस ज्वेलरी को मॉडर्न डिटेलिंग और सटीक कारीगरी के साथ डिजाइन किया गया। इन ज्वेलरी आइटम्स की खासियत ये थी कि इन सभी के साथ एक क्लासी लुक, खूबसूरत कारीगरी और सादगी भरी लेकिन स्टाइल का शानदार मेल दिखाया।

White Quartz Briolette Earrings

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के इस खास कलेक्शन में 'White Quartz Briolette Earrings', जिनमें 3-कैरेट के नाशपाती के आकार के इयररिंग्स में सफेद क्वार्ट्ज़ ब्रियोलेट्स जड़े थे। इनकी फ्लोइंग कटिंग में जबरदस्त बारीकी थी, और इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया था कि ये रोशनी के साथ-साथ आसानी से मिलकर अपनी चमक बिखेर सकें।

Ceylon Sapphire Oval Ring

आलिया भट्ट के लुक को और आकर्षक बनाने के लिए इसमें कुछ स्टेटमेंट अंगूठियां भी शामिल की गईं, जैसे 'Ceylon Sapphire Oval Ring'। इसमें 8-कैरेट का अंडाकार सीलोन नीलम जड़ा था, जो गहरे समुद्री नीले रंग की गहराई दर्शा रहा था। इसके चारों ओर चमकदार गोल हीरे जड़े थे, जो इसके रंग और चमक को और भी निखार रहे थे। इस लुक में 'Pear-Shaped Ceylon Sapphire Ring' भी शामिल थी, जिसमें 8.8 कैरेट का सीलोन नीलम जड़ा था, जो गिरती हुई बारिश की बूंद जैसा आकर्षक दिखाई दे रहा था और अपनी गहराई और पारदर्शिता के कारण खास था।

'Pear-Shaped Diamond Pendant'

आलिया के इस लग्जरी लुक को पूरा किया 'Pear-Shaped Diamond Pendant' ने। इसमें 4 कैरेट का नाशपाती आकार का हीरा बेहद खूबसूरती से लगा था, जिसका लंबा डिजाइन रोशनी की चमक को और निखार रहा था।

Cannes Film Festival में आलिया भट्ट के स्टाइल और लुक ने मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स की बेहतरीन कारीगरी, उच्च गुणवत्ता वाले रत्नों और आधुनिक डिजाइन पर फोकस को दर्शाती है। साथ ही, इसने अंतरराष्ट्रीय फैशन और सांस्कृतिक मंचों पर भारतीय ज्वेलरी कलाकारी की बढ़ती वैश्विक पहचान को भी प्रदर्शित किया।

Cannes एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जहां फैशन और कारीगरी का शानदार मेल दिखता है

इस कोलैबोरेशन पर टिप्पणी करते हुए Malabar Group के चेयरमैन श्री एम. पी. अहमद ने कहा, "Cannes Film Festival एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय मंच है जहां फैशन, कलाकारी और कारीगरी एक साथ आते हैं। आलिया भट्ट के साथ इस साझेदारी के जरिए हम ऐसी ज्वेलरी पेश करना चाहते थे जो हमेशा सुंदर और खास दिखे, और साथ ही Malabar Gold & Diamonds से जुड़ी बारीकी और डिजाइन की उत्कृष्टता को भी पेश करे। इतने बड़े मंच पर यह मौजूदगी Malabar Gold & Diamonds के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, जो दुनियाभर के फैशन और लग्जरी प्लेटफॉर्म्स पर ब्रांड की अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को और मजबूत करती है।"

मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स के बारे में

9.41 बिलियन डॉलर के सालाना टर्नओवर वाली यह कंपनी दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर है। दुनियाभर के 14 देशों में इसके 445 से ज्यादा शोरूम हैं। भारत, मध्य पूर्व, USA, UK, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड समेत कई देशों में इसके ऑफिस, डिजाइन सेंटर और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स मौजूद हैं। इस ग्रुप में 3,500 से ज्यादा शेयर होल्डर हैं और 26 से अधिक देशों के 30,000 से ज्यादा लोग इसके साथ काम करते हैं।