scriptशाहरूख-काजोल की “दिलवाले” में नजर आएंगे अजय देवगन | Ajay Devgn to feature in Sharukh-Kajol starring Dilwale | Patrika News
बॉलीवुड

शाहरूख-काजोल की “दिलवाले” में नजर आएंगे अजय देवगन

रोहित शेट्ठी के
निर्देशन में बन रही इस फिल्म में काजोल के पति अजय देवगन नजर आने वाले हैं….

Jul 27, 2015 / 10:01 am

सुधा वर्मा

ajay devgan

ajay devgan

मुंबई। लंबे समय बाद एक बार फिर फिल्म “दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे” स्टार शाहरूख खान और काजोल बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

खबर है कि रोहित शेट्ठी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में काजोल के पति अजय देवगन नजर आने वाले हैं। हालांकि फिल्म में उनके रोल के बारे में अभी कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन खबरों की माने तो वह “दिलवाले” में केमियो रोल में नजर आएंगे।

खैर यह तो सभी जानते हैं कि अजय और शाहरूख के बीच संबध अच्छे नहीं है, लेकिन जब बात बीवी की और बेस्ट फ्रेंड रोहित की हो तो अजय को यह भी मंजूर है। हाल ही सोशल मीडिया पर शाहरूख और अजय की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें दोनो फिल्म के स्क्रीप्ट पर बातचीत करते नजर आए।

सूत्रों की माने तो रोहित ने अपने फिल्म में अजय को केमियो रोल के लिए राजी किया है। गौरतलब है कि अजय जल्द ही फिल्म दृश्यम में नजर आने वाले हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / शाहरूख-काजोल की “दिलवाले” में नजर आएंगे अजय देवगन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो