इसके बाद करणी सेना ने फिल्म के टाइटल पर अपना विरोध दर्ज करवाया था, जिसके बाद फिल्म के मेकर्स को इसका नाम बदलकर 'पृथ्वीराज' से 'सम्राट पृथ्वीराज' करना पड़ा. वहीं अब फिल्म को बैन करने की भी खबर सामने आ रही है. जी हां, सामने आ रही खबरों की माने तो अक्षय की इस फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' को दो देशों ने बैन कर दिया है, जिसमें कुवैत और ओमान जैसे देशों के नाम शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इस फिल्म को इन देशों ने बैन कर दिया है'.