अफवाहों पर लगाया विराम
अपने बयान में अक्षय ने कहा, मैं अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' को लेकर फैंस का उत्साह देखकर काफी खुश हूं। उनके प्यार में उनका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। हालांकि, फिलहाल ये कहना पूरी तरह गलत होगा कि दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के निर्माता रिलीज की तारीखों पर काम कर रहे हैं और सही समय पर इसकी घोषणा करेंगे।' बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' को पिछले साल रिलीज होना था। लेकिन कोविड के कारण इसकी रिलीज डेट को टालना पड़ा। इसके बाद, इस साल भी 30 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन कोविड की दूसरी लहर के चलते इसे भी टालना पड़ा।