1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डॉन’ के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन, पहले इन तीन स्टार्स को ऑफर हुई थी फिल्म

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' उनके करियर की सबसे सफलतम फिल्मों से एक है। जब वो फिल्मी दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे, तब यह फिल्म मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन फिल्मकार की पहली पसंद नहीं थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 29 Nov 2021, 10:47 AM IST

Amitabh Bachchan Got Don After Devanand Jeetendra Dharmendra Rejection

Amitabh Bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज भी काम कर रहे हैं। अमिताभ अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिसमें से एक फिल्म 'डॉन' है। ये फिल्म 12 मई 1978 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इतने सालों बाद भी काफी पॉपुलर है। क्या आप जानते हैं फिल्म में दमदार एक्टिंग करने वाले अमिताभ बच्चन से पहले ये फिल्म 3 अलग-अलग ऐक्टर्स को ऑफर हुई थी।

पहली पसंद नहीं थे अमिताभ

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' उनके करियर की सबसे सफलतम फिल्मों से एक है। जब अमिताभ बच्चन फिल्मी दुनिया में पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे, तब यह फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन फिल्मकार की पहली पसंद नहीं थे। इस बात का खुलासा खुद फिल्म 'डॉन' के निर्देशक चंद्रा बरोट ने किया था।

निर्देशक चंद्रा बरोट ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म को पहले तीन सुपरस्टार्स ठुकरा चुके थे। जिसमें देव आनंद, जीतेंद्र और धर्मेंद्र जैसे उस वक्त के बड़े नाम शामिल थे। तीनों को ही इस फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। ऐसे में चंद्रा बरोट 'डॉन' के रोल के लिए अमिताभ के पास गए और वो फिल्म करने के लिए तुरंत राजी हो गए।

यह भी पढ़ें: इस बात के लिए हर रोज रात को ऐश्वर्या राय से माफी मांगते हैं अभिषेक बच्चन

लास्ट में शूट किया गया गाना

इस फिल्म का फेमस गाना 'खाइके पान बनारसवाला' गाना देव आनंद की साल 1973 में आई फिल्म 'बनारसी बाबू' के लिए लिखा गया था। ये तब शूट किया गया जब फिल्म पूरी हो चुकी थी। इस गाने को इंटरमिशन के बाद इसलिए रखा गया था, ताकि इस एक्शन पैक्ड फिल्म को थोड़ा बैलेंस किया जा सके। इसके साथ ही आपको बता दें कि 'डॉन' के प्रोड्यूसर नरीमन इरानी लगभग 12 लाख रुपए के कर्ज में डूबे थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म बनाने की सलाह दी गई। ऐसे में फिर 'डॉन' फिल्म बनी थी।

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। अमिताभ के साथ इस फिल्म में जीनत अमान, हेलन, प्राण और मैक मोहन जैसे कलाकारों ने अभिनय किया था। वहीं, साल 2006 में फरहान अख्तर ने लेकर इस फिल्म का रीमेक बनाया। इसके बाद 2011 में उन्होंने 'डॉन 2' का भी निर्माण किया, इन दोनों ही फिल्मों में शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था और ये दोनों ही फिल्में हिट रही थी।

यह भी पढ़ें: जब एक वेटर की मदद में जुट गईं ऐश्वर्या राय, 30 लोगों को एक साथ खिलाया था खाना