बता दें कि अमिताभ बच्चन ७८ की उम्र में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें नागराज मंजुले की 'झुंड', धर्मा प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र', प्रभाष की फिल्म 'प्रोजेक्ट के', अजय देवगन की 'मेडे' और फिल्म 'गुड बाय' जैसी फिल्म शामिल है। इसके अलावा, वह जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी दिखाई देने वाले हैं।