41 बर्थडे मनाने के बाद करीना कपूर ने शेयर की अपनी बिकिनी फोटो, दिखा एक्ट्रेस का हॉट अंदाज
नई दिल्लीPublished: Sep 23, 2021 04:28:01 pm
बेबो की ये तस्वीर काफी ब्लर है। लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना वजन काफी घटाया है। दूसरी डिलीवरी के वक्त उनका वजन काफी बढ़ गया था। लेकिन रोजाना वर्कआउट कर उन्होंने खुद को वापस शेप में कर लिया है।


Kareena Kapoor
नई दिल्ली। बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान ने हाल ही में अपना ४१वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। अपना बर्थडे मनाने के लिए करीना ने मालदीव की लोकेशन को चुना। पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों के साथ वह मालदीव वेकेशन पर गई हैं। यहां से एक्ट्रेस अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपनी ऐसी तस्वीर शेयर की है, जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।