11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Salman Khan Maatrubhumi Trailer Twitter Reaction: सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, सोशल मीडिया पर इसको मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। आइए जानते हैं ट्रेलर पर यूजर्स के क्या रहे रिएक्शन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 11 Nov 2026, 9:30 AM IST

Salman Khan Maatrubhumi Trailer Twitter Review

मातृभूमि के ट्रेलर पर यूजर्स कर रहे कमेंट्स। (फोटो सोर्स: @officialjiostudios/instagram)

Salman Khan Maatrubhumi Trailer X Reaction: सलमान खान की आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार कल (10 नवंबर) देर रात रिलीज हो चुका है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान एक अलग ही मिलिट्री अवतार में नजर आ रहे हैं। 'मातृभूमि' के 4 मिनट 35 सेकंड लंबे ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं। आइए देखते हैं कि लोगों को यह ट्रेलर कैसा लगा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

एक सोशल मीडिया यूजर ने अपने X (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा, "चीनी सैनिकों के साथ हाथापाई (hand-to-hand combat) वाला सीन ही थिएटर में फिल्म देखने के अनुभव को सार्थक बना देता है। सलमान खान को एक भारतीय सैनिक के रूप में देखकर मैं सच में बहुत एक्ससाइटेड हूं। असली नायकों को सम्मान देने का यही सही तरीका है।"

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "प्रिय सलमान खान, यह उम्मीद से कहीं बेहतर है। तमाम मुश्किलों के बावजूद, यह तो इतिहास रचने जैसा है। बहुत बढ़िया!।"

एक फैन ने ट्रेलर के एक सीन की तारीफ करते हुए ट्वीट में लिखा है, "यह सीन सच में आपको रुला देगा। मातृभूमि के ट्रेलर का यह एक सीन पूरी 'बॉर्डर 2' फिल्म से हजार गुना बेहतर है।"

एक अन्य यूजर ने सलमान खान के एक मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' (Eetha) पर तंज कसा और कहा, "ईथा, अब खेल खत्म भाई… एक्टर सलमान खान की जबरदस्त वापसी हुई है। यह एक सीन ही आम दर्शकों के बीच एक्ससाइटमेंट बढ़ाने के लिए काफी है।"

फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं करनी चाहिए…

हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को यह ट्रेलर कुछ खास दिलचस्प नहीं लगा। एक यूजर ने ट्वीट किया, "यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं करनी चाहिए, 100 करोड़ तो बहुत दूर की बात है।

उन्हें असलियत का एक जोरदार तमाचा मिलना चाहिए। वैसे भी उनका करियर लगभग खत्म ही हो चुका है।"

एक और यूजर ने टिप्पणी की, "मैंने यह क्या देख लिया! वह एक्टिंग करने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं। मेरे हिसाब से उनकी आखिरी अच्छी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' थी, जिसमें उन्होंने थोड़ी मेहनत की थी। लेकिन यहां तो चेहरे पर कोई भाव ही नहीं है, ठीक से चला भी नहीं जा रहा, और एक्शन सीक्वेंस की तो बात ही छोड़िए, वे बहुत ही घटिया हैं।"

फैंस के और कमेंट्स देखिए

मातृभूमि की स्टार कास्ट के बारे में

अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में सलमान खान के अलावा, चित्रांगदा सिंह, नेपाली अभिनेता अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, यशपाल शर्मा, दया शंकर पांडे, अभिलाष चौधरी, अभिश्री सेन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। बता दें कि ये फिल्म आने वाली 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।