बॉलीवुड

Vikram Gokhale को Anil Kapoor ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि, बोलें- ईश्वर में उनका बड़ा योगदान…

26 नवंबर को 77 साल के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale) का निधन हो गया। उन्होंने पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में अंतिम सांस ली। सोशस मीडिया के जरिए इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी उनको अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी।

Nov 27, 2022 / 01:41 pm

Vandana Saini

Anil Kapoor pays tribute to Vikram Gokhale

Anil Kapoor Pays Tribute To Vikram Gokhale: ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘दिले से’ जैसे हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय का जलवा दिखा चुके हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले (Vikram Gokhale Death) का 77 साल की उम्र में मुंबई के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। साथ ही इंडस्ट्री के तमाम सितारें उनको निधन पर अपना दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने भी एक्टर को अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दी, जो किसी की भी आंखे नम कर दे। अनिक कपूर ने एक्टर के लिए बेहद ही इमोशनल पोस्ट साझा किया।

https://twitter.com/AnilKapoor/status/1596489349541302272?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/AnilKapoor/status/1596489354872229890?ref_src=twsrc%5Etfw

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले (Anil Kapoor Tribute To Vikram Gokhale) के साथ कुछ फोटोज शेयर की है। अनिल कपूर ने विक्रम गोखले के साथ साल 1989 में आई फिल्म ‘ईश्वर’ (Eeshwar) में काम किया था, जिसकी फोटो एक्टर ने शेयर की हैं और साथ ही एक्टर काफी इमोशनल बातें शेयर की हैं। उनके इस पोस्ट को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

अनिल कपूर ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘मुझे विक्रम गोखले जी के साथ एक फिल्म में काम करने का सम्मान और सौभाग्य मिला, जो मेरे दिल के बहुत करीब है। उस फिल्म में उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। वो भारतीय सिनेमा, थिएटर और मराठी सिनेमा के एक महान एक्टर थे। मैंने उनकी जितनी फिल्में देखी हैं, उनमें हमेशा मुझे उनकी परफॉर्मेंस का इंतजार रहता था। हमें हमेशा उनकी कमी बहुत खलेगी। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं’।

यह भी पढ़ें

आखिरीकार Jacqueline Fernandez ने दिल्ली पुलिस के सामने ठग Sukesh का खोल ही दिया राज!

https://twitter.com/akshaykumar/status/1596446047081222145?ref_src=twsrc%5Etfw

अनिल कपूर के अलावा कई बड़े सितारों ने दिवंगत एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhale Tribute) अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दी है। दिग्गज एक्टर विक्रम ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘भूल भुलैया’ में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ काम किया था। अक्षय ने भी एक्टर के लिए इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘विक्रम गोखले ने निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ भूल भुलैया, मिशन मंगल जैसी फिल्मों में काम किया। उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। ओम शांति’।

बता दें कि विक्रम गोखले (Vikram Gokhale Career) ने टेलीविजन के अलाव मराठी थिएटर, हिन्दी सिनेमा में काम किया है। उन्होंने अपने 40 साल के करियर में अपने दमदार अभिनय से इंडस्ट्री से लेकर फैंस के बीच अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’, ‘दे दना दन’, ‘हिचकी’, ‘निकम्मा’, ‘अग्निपथ’, ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें

Drishyam 2 Box Office Collection Day 9: चौथी फेल विजय सलगांवकर ने 9वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर की मोटी कमाई

Home / Entertainment / Bollywood / Vikram Gokhale को Anil Kapoor ने कुछ यूं दी श्रद्धांजलि, बोलें- ईश्वर में उनका बड़ा योगदान…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.