scriptकलाम के नाम पर फंसी अनुष्का, टि्वटराती ने उड़ाया मजाक | Anushka entrapped in the name of Kalam, becomes butt of jokes for twitterati | Patrika News
बॉलीवुड

कलाम के नाम पर फंसी अनुष्का, टि्वटराती ने उड़ाया मजाक

अनुष्का शर्मा
ने अब्दुल कलाम के लिए ट्वीट किया, लेकिन उन्होंने कलाम का नाम
गलत लिख दिया

Jul 28, 2015 / 04:04 pm

दिव्या सिंघल

Anushka Sharma

Anushka Sharma

मुंबई। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का सोमवार शाम शिलांग में निधन हो गया। इस पर बॉलीवुड के कई सितारों ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किए। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी कलाम के लिए ट्वीट किया, लेकिन उनसे गलती ये हो गई कि उन्होंने कलाम का नाम गलत लिख दिया।

अनुष्का ने एपीजे अब्दुल कलाम की जगह एबीजे कलाम आजाद लिखा। अनुष्का की इस गलती को टि्वटराती कैसे माफ कर सकते थे। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति का नाम पता नहीं होने पर अनुष्का को आड़े हाथों लिया। दरअसल अनुष्का ने ट्वीट किया था कि एबीजे कलाम आजाद के गुजर जाने के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। एक प्रेरणादायक, दार्शनिक और अद्भुत इंसान को खो दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।



अनुष्का के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उस पर कमेंट्स करने शुरू कर दिए। अपनी गलती का अहसास होते ही विराट कोहली की लेडी लव ने अपना ट्वीट डिलीट कर नए ट्वीट में “APJ Kalam Azad” लिखा। इस पर भी टि्वटराती ने उनकी आलोचना करते हुए लिखा कि उन्हें अपने पूर्व राष्ट्रपति का पूरा नाम भी ठीक से नहीं पता। इसके बाद अनुष्का ने दूसरा ट्वीट भी किया और तीसरी बार करेक्ट नाम लिखते हुए ट्वीट किया।



अनुष्का की इस बड़ी गलती पर टि्वटराती के अलावा अपने विवादित ट्वीट्स के लिए मशहूर कमाल आर खान ने भी ट्वीट आड़े हाथों लिया। उन्होंने लिखा कि पढिए पढ़ी- लिखी इंटेलिजेंट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ट्वीट, हद हो गई यार। आशिकी से ही टाइम नहीं मिलता। साथ ही उन्होंने अनुष्का को नॉलेज के मामले में आलिया की रियल बहन बताते हुए मजाक उड़ाया।

https://twitter.com/AnushkaSharma



https://twitter.com/AnushkaSharma



https://twitter.com/AnushkaSharma/status/625720266329427969


Home / Entertainment / Bollywood / कलाम के नाम पर फंसी अनुष्का, टि्वटराती ने उड़ाया मजाक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो