scriptमलाइका अरोड़ा बनने जा रही हैं अर्जुन कपूर की दुल्हन, इस दिन होगी शादी, पहनेंगे ये आउटफिट्स | arjun kapoor and malaika arora get married soon | Patrika News
बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा बनने जा रही हैं अर्जुन कपूर की दुल्हन, इस दिन होगी शादी, पहनेंगे ये आउटफिट्स

इन दिनों बॉलीवुड में मानों वडिंग सीजन चल रहा है। हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद एक दूसरे संग शादी कर ली। इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं और अब खबर आ रही है कि जल्द ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर शादी करने वाले हैं।

May 18, 2022 / 02:56 pm

Shweta Bajpai

arjun kapoor and malaika arora get married soon

arjun kapoor and malaika arora get married soon

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों हमेशा अपने रिश्ते को खुलकर सामने आते हैं। मलाइका और अर्जुन हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं, हर मुसीबत में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। अब खबर है कि दोनों शादी करने वाले हैं।
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन और मलाइका इस साल की सर्दियों में शादी की तैयारी कर रहे हैं। दोनों नवंबर और दिसंबर में शादी कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका भव्य आयोजन नहीं करना चाहते हैं बल्कि वो अपनी शादी को रजिस्टर कर दोस्तों को पार्टी देंगे। इस दौरान परिवार के सदस्य सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी मलाइका के बेहद करीब हैं, इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हो सकती हैं। हालांकि किसी तरह की ऑफिशियल सूचना नहीं मिली है।
vpfyb7lp.jpg

खबर ये भी है कि मलाइका शादी में सिंपल साड़ी पहनेंगी वहीं अर्जुन कुर्ता। वहीं वेडिंग पार्टी में दोनों वेस्टर्न आउटफिट्स पहनेंगे। बता दें एक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका की यह दूसरी शादी होगी। अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन ने 2019 में सोशल मीडिया पोस्ट पर ही अपनी रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की थी। दोनों में अच्छा खासा गैप है। मलाइका से अर्जुन 12 साल छोटे हैं। भले ही दोनों की उम्र में इतना फासला हो लेकिन दोनों में ये अंतर नहीं दिखाई देता है दोनों दोस्त ी तरह चिल करते नदर आते हैं। फैंस इस खबर से खु हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / मलाइका अरोड़ा बनने जा रही हैं अर्जुन कपूर की दुल्हन, इस दिन होगी शादी, पहनेंगे ये आउटफिट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो