scriptअर्जुन कपूर ने ‘धड़क’ का ट्रेलर देख जाह्नवी कपूर की ऐसे करी तारीफ | arjun kapoor comments about jhanvi kapoor after watch dhadak traile | Patrika News

अर्जुन कपूर ने ‘धड़क’ का ट्रेलर देख जाह्नवी कपूर की ऐसे करी तारीफ

Published: Jun 12, 2018 02:03:44 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

अर्जुन इनदिनों इंग्लैंड में अपनी आने वाली नई फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग में बिजी हैं।

arjun kapoor

arjun kapoor and jhanvi kapoor in dhadak

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद उनके सौतेले बेटे एक्टर अर्जुन कपूर का उनकी बेटियों के साथ संबंध काफी अच्छे हो गए हैं। अुर्जन को अक्सर उनकी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ देखा जाता है। कल का दिन जाह्नवी के लिए बेहद ही खास था। बता दें कि जाह्नवी की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। उनके इस खास दिन पर अर्जुन उनके साथ नहीं थे लेकिन उन्होंने ट्रेलर रिलीज के पहले ही जाह्नवी को इसके लिए शुभकामनाएं दी थी। बता दें कि इस समय अर्जुन भारत में नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने ट्रेलर रिलीज के पहले और ट्रेलर रिलीज के बाद जाह्नवी को ट्वीट कर बधाई दी।

https://twitter.com/hashtag/JanhviKapoor?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ट्वीट में लिखी ये बात:
बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘आज जाह्नवी कपूर ने अपनी एक नई और खूबसूरत सफर की शुरुआत की है। ट्रेलर में तुम और ईशान दोनों कमाल के लिए लग रहे हो। दोनों की अदाकारी एक नशे की तरह लोगों पर चढ़ रही है। मेरी तरफ से तुम दोनों के लिए खूब सारा प्यार। मैं धड़क की पूरी टीम के लिए शुभकामनायें देता हूं।’

अर्जुन की अगली फिल्म:
अर्जुन इनदिनों इंग्लैंड में अपनी आने वाली नई फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म के सेट से कोई न कोई नई खबर या फोटोज सामने आती रहती हैं।

jhanvi kapoor in dhadak

मराठी फिल्म की रीमेक है ‘धड़क’:
बाता दें कि जाह्नवी और ईशान की अभिनित फिल्म ‘धड़क’ मराठी फिल्म ‘सैराट’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म के डायरेक्टर शशांक खैतान हैं। इससे पहले वह ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ बना चुके हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो