इस दिन होगी रिलीज:
'विश्वरूप-2' के रिलीज डेट की बात की जाए तो ये फिल्म 10 अगस्त का सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के हिंदी वर्जन की बात की जाए तो इसे रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने पेश किया है। वहीं इसके तमिल वर्जन और तेलुगू में डब वर्जन का निर्माण राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा आस्कर फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए की गई है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कमल हासन के अलावा शेखर कपूर, वहीदा रहमान, राहुल बोस, पूजा कुमार, एंड्रिया जेरेमियाह, जयदीप अहलावत, नसीर, अनंत महादेवन, युसूफ हुसैन और राजेंद्र गुप्ता जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं निभा रहे हैं।