अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन आजकल अपनी फिल्मों से ज्यादा बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन उनका सत्ता से टकराव की कोई ना कोई खबर सुर्खियों में रहती है। फिर से एक बार उन्होंने बड़ा बयान दिया है। कमल हासन ने हाल ही में संशोधित किए POCSO एक्ट में सिर्फ 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से बलात्कार के मामलों में मौत की सजा का प्रावधान पर हैरानी जताई। उन्होंने कहा, क्या 14, 15 और 16 साल की लड़कियां बच्चे नहीं हैं?