
जेलर 2 अभिनेत्री शमना कासिम ने खुद को लेकर बड़ा खुलासा किया (Photo Source- Instagram/@shamnakasim)
Jailer 2 Shamna Kasim On Marriage Proposal: सुपरस्टार रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) में अपनी बेहतरीन अदाकारी से सुर्खियां बटोरने वाली पॉपुलर अभिनेत्री शमना कासिम (Shamna Kasim) ने अपनी निजी जिंदगी के एक सबसे भयानक और काले दौर को याद किया है। उन्होंने साल 2020 में उनके साथ घटी एक गंभीर घटना का खुलासा किया, जिसने उन्हें और उनके परिवार को अंदर से हिला कर रख दिया था। एक साधारण शादी के प्रस्ताव (Marriage Proposal) से शुरू हुआ यह मामला किस तरह एक बड़े मैट्रिमोनियल फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग में बदल गया था, इस पर शमना ने कई बातें बताईं।
वानिता मैगजीन संग शमना कासिम ने खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने साल 2020 के उस मैट्रिमोनियल फ्रॉड केस की पूरी दास्तां सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे एक मामूली शादी का रिश्ता आने के बाद मामला धीरे-धीरे एक डरावने अनुभव में तब्दील होता चला गया। जांच में जो खुलासे हुए, उन पर यकीन करना बेहद मुश्किल था।
घटना के बारे में बताते हुए शमना ने कहा, "यह सब एक शादी के प्रपोजल से शुरू हुआ था। पूरा मामला ऐसा लगा जैसे कोई फिल्म देख रहे हों। इसमें बहुत सारे लोग शामिल थे, और वह सभी एक ही परिवार के थे। यहां तक कि केस की जांच करने वाले पुलिस अफसर भी हैरान थे, 'क्या लोग इस तरह बात भी कर सकते हैं?' एक व्यक्ति पांच अलग-अलग आवाजों में बोल रहा था। एक पूरा परिवार मिलकर शादी के बहाने कई दूसरे परिवारों को इसी तरह धोखा दे रहा था।"
शमना ने बताया कि इस गैंग का तरीका इतना शातिर था कि पुलिस अधिकारी भी उनके तौर-तरीके देखकर सोच में पड़ गए थे। लेकिन, समय रहते अभिनेत्री ने पुलिस को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस गिरोह के 12 में से 8 कथित सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया था। 30 जून 2020 को शमना ने सोशल मीडिया पर साफ किया था कि उनका इन आरोपियों से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।
एक पब्लिक फिगर और जानी-मानी अभिनेत्री होने के नाते इस पूरे विवाद के दौरान मीडिया का ध्यान उनकी तरफ होना लाजिमी था। उस दौर को याद करते हुए शमना ने बताया कि इस घटना ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से काफी परेशान कर दिया था।
उन्होंने कहा कि यह दुनिया ऐसी ही है और इस गैंग ने सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि कई अन्य युवतियों को भी अपना शिकार बनाया था। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि मामला दर्ज होने के बाद मीडिया का ध्यान आकर्षित होना तय था। लेकिन, उस मुश्किल घड़ी में सभी टेलीविजन चैनलों और पुलिस अधिकारियों ने उनका भरपूर साथ दिया। इसके बावजूद, जब भी टीवी पर उनका नाम और इस केस से जुड़ी खबरें चलती थीं, तो उनका दिल डर और बेचैनी से जोर-जोर से धड़कने लगता था।
आपको बता दें कि प्रोफेशनल फ्रंट पर शमना हाल ही में नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित और रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर 2' में नजर आई हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है।
Updated on:
3 Nov 2026, 8:29 AM IST
Published on:
3 Nov 2026, 8:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.