scriptअर्जुन कपूर की ‘India’s Most Wanted’का फर्स्ट लुक जारी, मलाइका अरोड़ा ने किया ये कमेंट | Arjun Kapoor India's Most Wanted First Poster out | Patrika News
बॉलीवुड

अर्जुन कपूर की ‘India’s Most Wanted’का फर्स्ट लुक जारी, मलाइका अरोड़ा ने किया ये कमेंट

पोस्टर में अर्जुन का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर के लुक पर सेलेब्स ने भी कमेंट लिए हैं….

Apr 15, 2019 / 05:51 pm

Shaitan Prajapat

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता Arjun Kapoor इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘India’s Most Wanted’ को चर्चा में है। यह फिल्म सच्ची घटना से प्रेरित एक खुफिया अधिकारी के मिशन पर आधारित है। यह अधिकारी बिना गोली चलाए देश के कई वॉन्टेड आतंकवादियों को पकड़ता है। इस फिल्म में अर्जुन पहली बार खुफिया अधिकारी के रोल में नजर आएंगे।
Arjun Kapoor
अर्जुन ने हाल ही में फिल्म का पोस्ट शेयर किया। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं बहुत गर्व के साथ आपको India’s Most Wanted का पोस्टर आपके सामने पेश कर रहा हूं। यब कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।’ मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
पोस्टर में अर्जुन का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। अर्जुन कपूर के लुक पर सेलेब्स ने भी कमेंट लिए हैं। वरुण धवन ने लिखा, ‘आंखें।’ वहीं मलाइका अरोड़ा ने फायर का इमोजी बनाया है। परिणीति चोपड़ा ने लिखा- फेस नहीं दिख रहा बेस्ट!
राजकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होने जा रही है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर और अमृता पुरी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अर्जुन इस मूवी के अलावा पानीपत में भी नजर आएंगे। पानीपत में उनके साथ कृति सैनन और संजय दत्त अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
Arjun Kapoor

Home / Entertainment / Bollywood / अर्जुन कपूर की ‘India’s Most Wanted’का फर्स्ट लुक जारी, मलाइका अरोड़ा ने किया ये कमेंट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो