राशन से भरे ट्रक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। दरअसल,बांद्रा के ईस्ट एरिया के विधायक जीशान सिद्दीकी ( Zeeshan Siddiqui ) ने सलमान द्वारा की गई मदद की जानकारी ट्वीट कर दी। जीशान ने दो ट्वीट किए जिसमें उन्होंने मदद करने लिए सलमान का धन्यवाद किया। उन्होंने दो तस्वीरें भी पोस्ट की है। एक तस्वीर में ट्रक है जिसमें खाने से भरी बोरियां दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी फोटो में सफेद रंग के कई बैग है। उन्होंने फोटो को शेयर करते हुए लिखा है-'आपकी इस मदद के लिए सलमान खान आपका धन्यवाद। जब भी किसी को मदद की जरूरत होती है आप हमेशा मदद के लिए एक कदम आगे रहते हैं।' दूसरे ट्वीट में जीशान लिखते हैं 'हमें ज्वाइन करने के लिए सलमान खान आपका बहुत धन्यवाद, कोरोनावायरस की इस जंग में कोई भी भूखा नहीं सोना चाहिए। सलमान आर्थिक रूप से भी दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने 16000 मजदूरों के अंकाउट में करीबन 4 करोड़ 80 लाख रुपये भेजे थे।