दरअसल, हाल ही में कंगना ने एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को भी टैग करते हुए उन पर निशाना साधा था। कंगना ने डोर्सी के लिए कहा कि 'उन्हें ट्विटर का चीफ जस्टिस किसने बनाया है? कंगना ने आगे कहा कि कई बार यह लोग भी गैंग बना लेते हैं और बुली करने वाले हेडमास्टर बन जाते हैं? कई बार तो संसद में बिना चुने हुए सांसद भी। इतना ही नहीं है कई बार तो तुम प्रधानमंत्री की तरह दिखावा करते हो। तुम हो कौन? कुछ नशेड़ी लोग हमें कंट्रोल करना चाहते हैं जैक।' आपको बता दें ट्विटर इन दिनों काफी सख्त हो चुका है। वह आपत्तिजनक ट्वीट्स करने वालों के खिलाफ तुरंत एक्शन ले रहा है। यही ट्विटर अब उन्होंने लोगों के खिलाफ एक्शन ले रहा है जो लोगों का ट्रोल करता है।