न्यूड तस्वीर पोस्ट करने पर मिलिंद ने कहा कि 'अगर कानूनों का उल्लंघन करना होता तो शायद इंस्टाग्राम की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाही की जाती, क्योंकि इंस्टाग्राम के भी खुद के कानून हैं। मिलिदं कहते हैं कि वह मानते हैं कि समाज में ऐसा ही है जहां हर किसी का एक नजरिया अपना होता है, लेकिन वह बात अलग है कि इस बात से हर किसी को बहुत फर्क पड़ता है।' आपको बतातें चलें कि मिलिंद सोमन ने 52 साल की उम्र में 26 साल की लड़की से शादी की थी। जिसे लेकर भी वह अक्सर सुर्खियों में नज़र आते हैं।