8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम मंदिर निर्माण के लिए Mukesh Khanna ने दिया दान, ट्वीट कर शेयर की तस्वीर

अभिनेता मुकेश खन्ना ( Mukesh Khanna ) ने किया राम मंदिर निर्माण के लिए दान अभिनेता ने ट्वीट शेयर कर खुद को शक्तिमान और पितामाह बताया कई सेलेब्स भी कर चुके हैं मंदिर निर्माण के लिए दान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 8 Feb 2021, 10:04 AM IST

Mukesh Khanna Did Construction For Ram Temple Construction

Mukesh Khanna Did Construction For Ram Temple Construction

नई दिल्ली। श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। मंदिर बनवाने के लिए निधि संकलन का कार्य पूरे ही देश में चल रहा है। ऐसे में आम से लेकर खास तक राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी ओर से योगदान करता हुआ नज़र आ रहा है। वहीं हाल में शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना भी राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आए और उन्होंने 1,11,111 रुपयों का दान दिया। इस बात की जानकारी खुद मुकेश खन्ना ( Mukesh Khanna ) ने ट्विटर के माध्यम से दी है। जिसे देख उनके फैंस काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आई आपदा पर Sunny Deol ने जताया दुख, ट्वीट कर प्रार्थना करने की बात कही

मुकेश खन्ना ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह राम मंदिर निर्माण के लिए दान में धनराशि का चेक देते हुए दिखाई दे रहे है। फोटो के साथ लिखा हुआ है 'आज बुजुर्गों के पितामह व बच्चों के शक्तिमान श्री मुकेश खन्ना जी ने राम मंदिर निर्माण निधि संकलन अभियान में अपना 1,11,111 रु का चेक अपने इलाक़े के विधायक अतुल भातखलकर जी को सुपुर्द किया साथ मे विजय झा जी व साईनाथ कुलकर्णी जी उपस्थित थे..' इस ट्वीट में मुकेश खन्ना को खुद को शक्तिमान और पितामह से संबोधित करते हुए दिखाई दिए।

वैसे आपको बता दें मुकेश खन्ना ही बल्कि एक्ट्रेस हेमा मालिनी ( Hema Malini ) और रामायण के राम अरुण गोविल ( Arun Govid ) भी राम मंदिर बनने के लिए दान कर चुके हैं। वहीं अभिनेता अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने भी राम मंदिर निर्माण के लिए लोगों से योगदान की अपील की थी।