1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेमा मालिनी को अकेलेपन का सता रहा डर! धर्मेंद्र की याद में खूब रोईं एक्ट्रेस, बोलीं- कैसे कटेगी जिंदगी

Hema Malini Breaks Down: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी पहली बार किसी इवेंट में उन्हें याद कर बेहद भावुक हो गईं। उन्होंने धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों और उनके बिना अधूरी जिंदगी पर दिल को छू लेने वाली बात कही।

2 min read
Google source verification
Hema Malini Breaks Down after talk on Dharmendra death said i am alone without him

हेमा मालिनी का धर्मेंद्र को याद कर छलका दर्द

Hema Malini On Dharmendra: बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को करीब पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनकी कमी आज भी फिल्म इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहराई से महसूस हो रही है। पिछले साल 24 नवंबर को धर्मेंद्र की मौत ने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया था। अब उनकी पत्नी और बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने एक इवेंट के दौरान अपने पति को याद करते हुए जो कुछ कहा, उसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

हेमा मालिनी का धर्मेंद्र के लिए छलका दर्द (Hema Malini On Dharmendra)

एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं हेमा मालिनी जब धर्मेंद्र के बारे में बात करने उठीं, तो उनकी आवाज भारी हो गई। उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, "उनकी पूरी जर्नी जुनून और दर्शकों के लिए अटूट प्यार से भरी थी। वह हमेशा कहते थे कि फिल्मों के जरिए ही वह लोगों के दिलों से जुड़ पाते हैं। कैमरे के साथ उनका रिश्ता ऐसा था जैसे वह उनका 'लाइफ पार्टनर' हो।" हेमा ने आगे कहा कि धरम जी ने अपने काम और अपने व्यवहार से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता है।

अकेलेपन का सता रहा है डर

धर्मेंद्र को याद करते हुए हेमा मालिनी काफी देर तक खुद को संभाल नहीं पाईं। उन्होंने रुकती हुई आवाज में कहा, "मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मैंने उनके साथ अपनी जिंदगी बिताई। उन्होंने एक दोस्त, एक एक्टर और एक पिता के तौर पर हर किसी को मोटिवेट किया। अब उनके जाने के बाद मैं उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रही हूं। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि आगे की जिंदगी उनके बिना कैसे बीतेगी।"

एक अधूरी प्रेम कहानी और शानदार फिल्में

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रही है। दोनों की पहली मुलाकात 1970 में हुई थी और देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। हालांकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे, लेकिन हेमा के लिए उनके प्यार ने उन्हें अपना धर्म बदलने और दोबारा शादी करने के लिए प्रेरित किया था।

इस जोड़ी ने 'शोले', 'सीता और गीता' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी दर्जनों ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। हेमा अक्सर बताती हैं कि 'छुपके-छुपके' और 'शोले' की शूटिंग के दौरान उन्होंने साथ में सबसे बेहतरीन समय बिताया था।

राजनीति में सक्रिय हैं हेमा

फिल्मी करियर की बात करें तो हेमा मालिनी आखिरी बार 2020 में आई फिल्म 'शिमला मिर्ची' में नजर आई थीं। फिलहाल वह फिल्मों से दूर राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं, लेकिन धर्मेंद्र के जाने के बाद वह खुद को काफी अकेला महसूस कर रही हैं। उनके इस इमोशनल वीडियो ने सोशल मीडिया पर भी फैंस को भावुक कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग