
'धुरंधर 2' के निर्देशक आदित्य धर (फोटो सोर्स: IMDb)
Dhurandhar 2 Script Dispute Case: फिल्म 'धुरंधर 2' की स्क्रिप्ट विवाद को लेकर फिल्ममेकर संतोष कुमार और डायरेक्टर आदित्य धर (aditya dhar) के बीच बॉम्बे हाई कोर्ट में विवाद चल रहा है। इस मामले में संतोष कुमार ने कोर्ट को भरोसा दिलाया है कि वे कहीं भी आदित्य धर के खिलाफ कोई बदनाम करने वाली बात नहीं करेंगे।
संतोष कुमार के वकील ने कोर्ट को बताया कि अब उनके क्लाइंट इस मामले में सार्वजनिक बयान देने के बजाय सिर्फ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। संतोष कुमार ने ये भी कहा कि पहले की गई आलोचनाएं सीधे आदित्य धर को निशाना बनाने वाली नहीं थीं। हालांकि, आदित्य धर के पक्ष के वकील बीरेंद्र सराफ ने कोर्ट से मांग की है कि संतोष कुमार को अपनी पिछली बातों के लिए माफी मांगने का आदेश दिया जाए क्योकिं किसी को सार्वजनिक रूप से बदनाम करना उचित नहीं है।
इतना हीं नहीं, सुनवाई करते हुए जस्टिस आरिफ डॉक्टर ने संतोष कुमार के वकील से आगे बताया कि ऐसा करना बहुत मुश्किल होगा और कोर्ट इस बात को रिकॉर्ड में लेगा कि भविष्य में कोई बदनाम करने वाला बयान नहीं दिया जाएगा और लास्ट में कोर्ट ने संतोष कुमार को अंडरटेकिंग लेकर इस मामले की अंतरिम सुनवाई पूरी कर दी।
ये विवाद तब शुरू हुआ जब संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि फिल्म 'धुरंधर' की स्क्रिप्ट उनकी एक पंजीकृत कहानी 'डी साहेब' पर बेस्ड है। बता दें, आदित्य धर ने इस दावे को गलत बताया और कहा कि इससे उनकी पेशेवर छवि को ठेस पहुंचा है और आदित्य धर ने इससे पहले कानून के तहत एक नोटिस भी भेजा था, लेकिन संतोष कुमार की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं मिला।
अब सभी कानूनी झंझटों के बीच फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का 2025 में रिलीज हुआ सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा और दर्शकों के बीच चर्चा में बना हुआ है। बता दें, इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, दानिश पांडोर और राकेश बेदी जैसे स्टार्स ने अपनी पुरानी भूमिकाएं फिर से निभाई हैं और पहली फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी, रिलीज के 3 महीने बाद भी थिएटर में चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि 'धुरंधर 2' भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेगी और फैंस को निराश नहीं करेगी।
Updated on:
30 Apr 2026 04:23 pm
Published on:
30 Apr 2026 04:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
