30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ हे भगवान,भाई एक और FIR मत करवा देना’ समय रैना और BeerBiceps ने कपिल के सेट पर मचाया गदर!

Samay Raina and Ranveer Allahbadia The Great Indian kapil show: हाल ही में कपिल शर्मा के सेट पर समय रैना और BeerBiceps की मस्ती देखने को मिली, जहां उन्होंने जमकर गदर मचाया। दोनों की दोस्ताना बॉन्डिंग और हाजिरजवाबी ने सेट का माहौल खुशनुमा बना दिया। इस घटना ने दर्शकों के बीच खूब हलचल मचा दी है और उनकी वापसी को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

2 min read
Google source verification
समय रैना और BeerBiceps उर्फ रणवीर अल्लाहबादिया

समय रैना और BeerBiceps उर्फ रणवीर अल्लाहबादिया ( फोटो सोर्स: netflix_in के इंस्टाग्राम द्वारा)

Samay Raina and Ranveer Allahbadia The Great Indian kapil show: पिछले साल 2025 में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद से समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के नाम एक साथ लेते ही लोग चौंक जाते हैं, और अब इन दोनों का रीयूनियन होने वाला है वो भी नेटफ्लिक्स के सबसे पॉपुलर शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पर। ये खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन की बाढ़ आ गई।

वर्ल्ड लाफ्टर डे पर हंसी का डबल डोज

वर्ल्ड लाफ्टर डे है 3 मई को और इस अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए नेटफ्लिक्स ने एक स्पेशल एपिसोड तैयार किया है। इस एपिसोड में समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोनों एक साथ कपिल शर्मा के शो पर नजर आने वाले है। बता दें, ये एपिसोड 2 मई को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा और नेटफ्लिक्स ने एक धमाकेदार प्रोमो भी साझा किया है, जिसमें लिखा था कि "वर्ल्ड लाफ्टर डे पर हंसी का डबल डोज, समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया मस्तीवर्स में ही है।"

इतना ही नहीं, प्रोमो की शुरुआत ही बेहद मजेदार है। इस पर समय रैना कहते हैं कि वो आखिरकार अपने पसंदीदा शो पर आ गए हैं, लेकिन उन्हें नहीं बताया गया कि उनके साथ कौन-सा गेस्ट होगा। जैसे ही काउंटडाउन 3, 2, 1 पर खत्म होता है, रणवीर अल्लाहबादिया दमदार एंट्री लेते हैं और तुरंत समय को छेड़ना शुरू कर देते हैं। समय चिढ़कर वहां से चले जाते हैं।
इस छोटे-से प्रोमो ने ही दर्शकों को खूब हंसा दिया और पूरे एपिसोड के लिए उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

रीयूनियन जिसकी हमने कभी उम्मीद नहीं की थी

समय रैना और रणवीर के एक साथ आने की खबर पर सोशल मीडिया पर मजेदार और तीखे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा,"द मोंक हू सोल्ड माई फेरारी… हे भगवान, भाई एक और FIR मत करवा देना।" ये कमेंट 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद का सीधा इशारा था और इसे देखकर लोग जोर से हंसे। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,"रीयूनियन जिसकी हमने कभी उम्मीद नहीं की थी।" तो किसी ने लिखा, "इसने मुझे पागलों की तरह हंसाया।" इन कमेंट्स से साफ है कि दर्शकों में इस एपिसोड को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

इस खास एपिसोड के बारे में कपिल शर्मा ने कहा कि उनके शो को जो प्यार मिलता है उससे हमेशा यही प्रेरणा मिलती है कि दर्शकों को ताजा और मनोरंजक कंटेंट दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर एक ऐसा एपिसोड बनाया है जो बिल्कुल नैचुरल, मजेदार और हंसी से भरा है। समय और रणवीर अपने अनोखे अंदाज में इस जश्न को और यादगार बनाएंगे।