30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मुझे ब्रेन स्ट्रोक हुआ था’ राहुल रॉय ने सुनाई आपबीती तो सपोर्ट में उतरे सितारे, एक रील पर मचा है बवाल

Rahul Roy: एक्टर राहुल रॉय ने अपने हालिया म्यूजिक वीडियो को लेकर हो रही ट्रोलिंग के बाद जिंदगी का सबसे बड़ा सच बताया है। उन्होंने उन्होंने अपनी आर्थिक तंगी और बीमारी के बाद के संघर्ष को शेयर किया, जिसके बाद सोनू सूद और अनुपम खेर जैसे सितारे उनके समर्थन में आए हैं।

2 min read
Google source verification
rahul roy financial condition not good after video he befitting reply to trolls celebrities support ashiqui actor

राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरे सितारें

Rahul Roy breaks silence on viral reels: 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से करोड़ों दिलों की धड़कन बने राहुल रॉय इन दिनों एक नई जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में एक कंटेंट क्रिएटर के साथ उनके कुछ म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद नेटिजन्स ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने उनके काम के चुनाव और वीडियो में उनके हाव-भाव को लेकर भद्दे कमेंट्स किए। अब राहुल रॉय ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है, जिसके बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में उतर आई है।

राहुल रॉय ने मांगी थी मदद (Rahul Roy breaks silence on viral reels)

राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक और कड़क नोट शेयर करते हुए अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने बताया कि जिन वीडियो को लेकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है, वह उनके ब्रेन स्ट्रोक से पहले के प्रोजेक्ट्स हैं। राहुल ने बेबाकी से कहा, "मुझ पर कुछ पुरानी कानूनी कर्ज हैं जिन्हें मुझे चुकाना है। ये उस वक्त के मामले हैं जब मेरी सेहत ठीक थी। अगर आप मेरी सादगी या मेरे संघर्ष का मजाक उड़ाते हैं, तो यह आपकी सोच को दर्शाता है।"

एक्टर ने आगे लिखा कि वह किसी के आगे हाथ फैलाने के बजाय अपनी मेहनत से कमा रहे हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए कहा, "अगर आपको वाकई मेरी इतनी फिक्र है, तो मुझे अच्छा काम दिलाने में मदद करें ताकि मैं अपनी देनदारियां चुका सकूं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए सक्रिय रहना बहुत जरूरी है, यह मुझे जीने का मकसद देता है। आप मुझे तोड़ नहीं सकते।"

सोनू सूद और अनुपम खेर ने बढ़ाया हौसला (Sonu Sood Anupam Kher Support Rahul Roy viral reels)

राहुल रॉय का यह दर्द भरा पोस्ट देखते ही बॉलीवुड के दिग्गज उनके सपोर्ट में आ गए। सोनू सूद ने कमेंट किया, "भाई, आप ऐसे ही रॉक करते रहो।" वहीं फिल्ममेकर फराह खान और अनुपम खेर ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए 'बेहतरीन इंसान' बताया। मनीष पॉल, शिल्पा शिरोडकर और निकितिन धीर जैसे सितारों ने भी कहा कि उन्हें लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय अपने तरीके से जीने का पूरा हक है। शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, "बाकियों को जो कहना है कहने दो, हमें वही करना चाहिए जो हमारे लिए सही है।"

संघर्षपूर्ण रहा है 'आशिकी' बॉय का सफर (Rahul Roy Career)

राहुल रॉय ने 1990 में 'आशिकी' से जो स्टारडम देखा, वह बिरले ही किसी को मिलता है। हालांकि, बाद में उनका करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा। साल 2020 में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया, जिससे उनकी बोलने की क्षमता और शरीर पर काफी असर पड़ा। लंबे इलाज के बाद वह धीरे-धीरे सामान्य जीवन में लौट रहे हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'आगरा' में देखा गया था, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिली थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग