
जाम में फंसने के बाद एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने शेयर किया वीडियो। (फोटो सोर्स: sonalikul)
Sonali Kulkarni Mumbai Traffic Jam: मुंबई-पुणे मार्ग पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि मानखुर्द पुल पर भीषण ट्रैफिक जाम लग गया था। सैकड़ों परेशान यात्रियों में 'दिल चाहता है' फिल्म की एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी भी शामिल थीं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस अनुभव को शेयर किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, कुलकर्णी ने बताया कि पुणे जाने की कोशिश में वो 5 घंटे तक एक ही जगह पर फंसी रहीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए फुटेज में रात तक गाड़ियों की लंबी कतार का भयानक सीन दिख रहा था, जिसमें कारें, बसें और भारी ट्रक पूरी तरह से ठप्प पड़े थे। सोनाली कुलकर्णी ने स्थिति की गंभीरता पर जोर देते हुए कहा, "पूरे पांच घंटे हो गए हैं… पांच घंटे से हम यहां फंसे हुए हैं," और उन्होंने कैमरे को घुमाते हुए वाहनों की लंबी कतार दिखाई। "आप मेरे पीछे और मेरे आगे का ट्रैफिक देख सकते हैं। हम पूरी तरह से फंस गए हैं क्योंकि हम वापस भी नहीं जा सकते।"
एक्ट्रेस ने आगे ट्रैफिक पुलिस से हुए बातचीत के बारे में बात करते हुए कहा कि पुल पर फंसे लोगों को उनके जवाबों से कोई खास राहत नहीं मिली। इसके आगे उन्होंने कहा कि ट्रैफिक कंट्रोल टीम से कॉन्टैक्ट करने के बाद, उन्हें धैर्य रखने को कहा गया। उन्होंने बताया, "वे कह रहे हैं कि धैर्य रखें, जाम बहुत बुरा है और उन्हें नहीं पता है कि जाम कब तक खत्म होगा।"
पांच घंटे बीतने के बाद, कुलकर्णी ने किसी तरह से पुलिस से बात करते हुए कहा, "अगर आप दूसरी तरफ से आकर हमें बता सकें… अगर आप हमारी मदद कर सकें या हमें कोई अपडेट दे सकें, तो कृपया ऐसा करें।" इसके साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि लोगों ने हमसे कहीं अधिक भयानक परिस्थितियों का सामना किया होगा, लेकिन यह डरावना है। पांच घंटे एक ही जगह पर खड़े रहना।"
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 28 अप्रैल की देर रात मानखुर्द इलाके में सायन-पनवेल मार्ग पर एक खुदाई मशीन पर लगी ड्रिलिंग क्रेन के गिरने से ट्रैफिक जाम हो गया। इस दुर्घटना के कारण मानखुर्द, चेंबूर और आसपास के इलाकों में यातायात ठप हो गया, और जाम अगले दिन तक ये जाम लगा रहा।
इस अफरा-तफरी के बीच, यातायात में फंसे एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया। जिनकी पहचान संतोष गोपाल चव्हाण के रूप में हुई है, जिन्होंने 23 वर्षों तक पुलिस बल में सेवा की थी।
Published on:
30 Apr 2026 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
