30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर महिला के साथ डांस पर राहुल रॉय ने तोड़ी चुप्पी, खुलासा करते हुए बोले- मजबूरी में बनाया

Rahul Roy Dance Video: राहुल रॉय का एक महिला इंफ्लुएंसर डॉक्टर वनिता घाटगे देसाई के साथ एक डांस वीडियो बनाया था, जो वायरल हुआ तो बवाल मच गया। अब उन्होंने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इसे मजबूरी बताया है।

2 min read
Google source verification
Rahul Roy big reveals on dance video controversy with content creator said i did out of compulsion

राहुल रॉय ने डांस वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

Rahul Roy Big reveals On Dance Video: साल 1990 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात सुपरस्टार बने राहुल रॉय इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका एक सोशल मीडिया वीडियो है। हाल ही में राहुल रॉय का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ, जिसे देखकर उनके चाहने वाले काफी परेशान और हैरान रह गए। लोग सवाल उठा रहे थे कि आखिर 'आशिकी' फेम इस एक्टर को ऐसा वीडियो बनाने की जरूरत क्यों पड़ी?

राहुल रॉय ने खुद बताई वीडियो की सच्चाई (Rahul Roy Big reveals On Dance Video)

दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में राहुल रॉय, डॉ. वनिता घाटगे देसाई नाम की एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों राहुल की ही 1993 की सुपरहिट फिल्म 'फिर तेरी कहानी याद आई' के आईकॉनिक गाने 'तेरे दर पे सनम' पर डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में राहुल के हाव-भाव देखकर फैंस को लगा कि वह सहज नहीं हैं।

फैंस ने जताई चिंता (Aashiqui Actor Rahul Roy On Viral Dance Videos With Influencer)

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने राहुल रॉय के लिए चिंता जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, "राहुल रॉय को ये वीडियो बनाने की क्या मजबूरी थी?" वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे राहुल जबरदस्ती ये डांस कर रहे हैं, उनके चेहरे पर खुशी नहीं दिख रही।" कई लोगों ने इसे 'ओछी पब्लिसिटी' का हिस्सा बताया।

राहुल रॉय ने तोड़ी चुप्पी (Rahul Roy Says I’m Not Going To Do That Again)

जब इस वीडियो पर बवाल बढ़ा, तो खुद राहुल रॉय ने सामने आकर सफाई दी। 'हिंदुस्तान टाइम्स' (HT City) से बातचीत के दौरान राहुल ने स्वीकार किया कि वह वीडियो उन्होंने किसी दबाव या मजबूरी (Compulsion) में बनाया था। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "वह वीडियो मजबूरी में बनाना पड़ा था, लेकिन अब मैं दोबारा ऐसा कुछ नहीं करने वाला हूं। सभी को उनकी चिंता के लिए शुक्रिया।" राहुल के इस बयान से साफ है कि वह खुद भी उस वीडियो से खुश नहीं थे।

स्टारडम से गुमनामी तक का सफर

राहुल रॉय ने बॉलीवुड में अपना सफर 'आशिकी' जैसी ऐतिहासिक फिल्म से शुरू किया था। उस दौर में उनका हेयरस्टाइल और उनकी सादगी युवाओं के बीच एक क्रेज बन गई थी। इसके बाद उन्होंने 'जुनून' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन धीरे-धीरे उनका करियर ढलान पर आ गया। साल 2006 में उन्होंने 'बिग बॉस' के पहले सीजन में हिस्सा लिया और विनर भी बने, जिससे उन्हें फिर से पहचान मिली।

राहुल को आखिरी बार साल 2023 में फिल्म 'आगरा' और 'वॉक' में देखा गया था। हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं। फिलहाल राहुल रॉय लाइमलाइट से दूर अपनी निजी जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन इस ताजा विवाद ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है।