24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘धुरंधर’ की सफलता पर इम्तियाज अली ने दिया रिएक्शन, शोले को लेकर भी कही ये बात

Imtiaz Ali On Dhurandhar: बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली ने आदित्य धर की धुरंधर और शोले फिल्म को लेकर बेबाक बयान दिया है। उन्होंने बताया कि सिनेमा बदल रहा है। साथ ही उन्होंने एक्शन फिल्मों के बीच रोमांटिक फिल्म सैयारा का भी जिक्र किया।

2 min read
Google source verification
Imtiaz ali on dhurandhar success compare with sholay said both film change cinema after saiyaara

इम्तियाज अली ने धुरंधर की सफलता पर तोड़ी चुप्पी

Imtiaz Ali On Dhurandhar: अपनी संजीदा और रूहानी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर काफी चर्चा में हैं। 12 जून, 2026 को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इम्तियाज ने बॉलीवुड के मौजूदा दौर, बदलती पसंद और हालिया सुपरहिट फिल्मों 'धुरंधर' और 'सैयारा' की कामयाबी पर बेबाक राय रखी। उन्होंने उन सभी दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जाता है कि अब दर्शकों की पसंद सीमित हो गई है।

इम्तियाज अली ने धुरधंर पर की बात (Imtiaz Ali On Dhurandhar)

इंडस्ट्री में अक्सर यही चर्चा होती है कि अगर एक्शन फिल्में चल रही हैं, तो लव स्टोरी या ड्रामा का दौर खत्म हो गया है। इस सोच पर प्रहार करते हुए इम्तियाज ने कहा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी में यह सुना है कि अगर लव स्टोरी चल रही है, तो एक्शन नहीं चलेगा। लेकिन हकीकत इसके उलट है। किसी एक जॉनर की सफलता दूसरी तरह की फिल्मों का रास्ता नहीं रोकती। जब 'शोले' रिलीज होने वाली थी, तब भी लोगों ने कहा था कि यह नहीं चलेगी, लेकिन इतिहास गवाह है कि क्या हुआ। यही शक 'धुरंधर' को लेकर भी था, पर दर्शकों ने उसे सर-आंखों पर बिठाया।"

सैयारा को लेकर कही ये बात (Imtiaz Ali On Mohit Suri Film Saiyaara)

इम्तियाज ने मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' का उदाहरण देते हुए बताया कि सिनेमा में कोई तय फॉर्मूला काम नहीं करता। उन्होंने कहा, "लोग कह रहे थे कि अब नए कलाकारों के साथ लव स्टोरी का जमाना लद गया है। लेकिन 'सैयारा' ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया। यह इस बात का सबूत है कि दर्शक सिर्फ अच्छा सिनेमा देखना चाहते हैं। अगर फिल्म का कंटेंट उनके समय और पैसे की कद्र करता है, तो वu सिनेमाघरों में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

सिनेमा की वापसी से खुश हैं इम्तियाज

'जब वी मेट' और 'अमर सिंह चमकीला' जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर ने कहा कि जब भी कोई फिल्म सफल होती है, तो बतौर फिल्ममेकर वह अंदर से बहुत खुश होते हैं। उनके मुताबिक, 'धुरंधर' और 'सैयारा' जैसी फिल्मों ने लोगों को वापस थिएटर तक खींचने का जो काम किया है, उसका फायदा पूरी इंडस्ट्री को मिलेगा। उन्होंने कहा, "हर वो फिल्म जो दर्शकों को सिनेमाघर तक लाती है, वो हमारे पूरे समुदाय की जीत है।"