13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं गे नहीं हूं’, समलैंगिक होने की खबरों पर मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, दिशा पाटनी संग जुड़ चुका है नाम

Mouni Roy On Sexual Orientation: अभिनेत्री मौनी राय ने हाल ही में समलैंगिक होने की खबरों की अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिशा पाटनी संग नाम जुड़ने के बीच मौनी ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Mouni Roy On Sexual Orientation

Mouni Roy On Sexual Orientation (सोर्स-@mouniroy)

Mouni Roy On Sexual Orientation: कुछ हफ्ते पहले तक मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादीशुदा जिंदगी को बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाता था। लेकिन जब दोनों ने अलग होने का फैसला किया, तो सोशल मीडिया पर अफवाहों का ऐसा दौर शुरू हुआ जिसने अभिनेत्री को सीधे निशाने पर ला दिया। तलाक की खबर के बाद उनके निजी जीवन को लेकर कई तरह के दावे किए जाने लगे। मौनी का जहां एक तरफ दिशा पाटनी संग नाम जुड़ा, वहीं पहली बार मौनी रॉय ने इन चर्चाओं पर खुलकर अपनी बात रखी है।

मौनी राय बोलीं- मैं गे नहीं हूं

मौनी रॉय ने हाल ही में मोनिका शर्म के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि उनके बारे में सबसे अजीब और चौंकाने वाली अफवाह कौन-सी रही। अभिनेत्री ने कहा कि लोगों ने उनकी निजी पहचान को लेकर ऐसे-ऐसे दावे किए गए, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने कहा- मैं गै हूं। ये सबसे अजीब अफवाह मैंने खुद के बारे में सुनी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ये बातें पूरी तरह बेबुनियाद थीं और मैं गे नहीं हूं।

खराब दौर पर भी की बात

मौनी ने बताया कि जीवन के मुश्किल दौर में उनके दोस्तों और परिवार ने उन्हें संभालने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। खासतौर पर उनकी महिला दोस्त हमेशा उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। अभिनेत्री का कहना है कि जिंदगी में ऐसे लोगों का होना बेहद जरूरी है जो मुश्किल समय में आपका हौसला बढ़ाएं और बिना किसी शर्त के आपका साथ दें। उन्होंने कहा कि उनकी महिला मित्रों ने हर अच्छे और बुरे दौर में उनका साथ दिया है, इसलिए वे खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं।

मौनी-सूरज नांबियार के तलाक के बाद शुरू हुई चर्चा

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने ज्वाइंट बयान जारी कर अपने अलग होने की जानकारी दी। दोनों ने साफ किया था कि यह फैसला आपसी सहमति और सम्मान के साथ लिया गया है। उन्होंने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील भी की थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर रिश्ते टूटने की वजहों को लेकर तरह-तरह की कहानियां गढ़ी जाने लगीं।

सूरज नांबियार ने दिया था बयान

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब कुछ लोगों ने अभिनेत्री को दूसरे व्यक्तियों से जोड़कर अटकलें लगानी शुरू कर दीं। बढ़ती अफवाहों के बीच सूरज नांबियार को भी सामने आकर बयान जारी करना पड़ा। उन्होंने साफ किया कि उनके और मौनी के बीच किसी तरह का आर्थिक विवाद नहीं है, न ही किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से ये रिश्ता खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों ने परिपक्वता के साथ अलग रास्ते चुनने का फैसला लिया है और इसके पीछे कोई सनसनीखेज कारण नहीं है।

मौनी और सूरज की शादी साल 2022 में हुई थी। शादी से पहले दोनों कई वर्षों तक एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं, लेकिन दोनों लगातार यही संदेश दे रहे हैं कि रिश्तों के अंत को सनसनीखेज खबर की तरह नहीं बल्कि निजी फैसले के रूप में देखा जाना चाहिए।