13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेट्रोल पंप पर सिंगर शान को स्कूली लड़कियों ने समझ लिया शाहरुख खान, गायक ने अब किया खुलासा

Singer Shaan On Shahrukh Khan: गायक शान ने हाल ही में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए शाहरुख को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

2 min read
Google source verification
Singer Shaan On Shahrukh Khan

Singer Shaan On Shahrukh Khan (सोर्स- एक्स)

Singer Shaan On Shahrukh Khan: मशहूर प्लेबैक सिंगर शान ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक ऐसा ही मजेदार किस्सा साझा किया, जब कुछ स्कूली छात्राओं ने उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान समझ लिया था।

आज करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके शान की आवाज ने हिंदी सिनेमा को अनगिनत सुपरहिट गाने दिए हैं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें फिल्मी सितारों जैसी दीवानगी भरी फैन फॉलोइंग का अनुभव बहुत कम ही हुआ। लेकिन एक दिन ऐसा आया जब अचानक उन्हें लगा कि शायद वो भी सुपरस्टार बन चुके हैं।

पेट्रोल पंप पर हुआ था दिलचस्प वाकया

शान ने बताया कि ये घटना उस समय की है जब उन्होंने अपनी पहली नई कार खरीदी थी। वो अपनी मारुति 800 में पेट्रोल भरवाने एक पेट्रोल पंप पहुंचे थे। उस दौर में ड्राइवरों को कार से बाहर निकलना पड़ता था, इसलिए वह गाड़ी के पास खड़े थे।

इसी दौरान वहां एक स्कूल बस आकर रुकी। बस में बैठी कई छात्राएं अचानक उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गईं। देखते ही देखते पूरा माहौल बदल गया। लड़कियां बस से उतरकर उनकी तरफ दौड़ पड़ीं और कुछ ही पलों में उनके चारों तरफ भीड़ जमा हो गई।

शान को समझ लिया शाहरुख

उस वक्त शान को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया। उन्हें लगा कि शायद उनकी लोकप्रियता अब नए स्तर पर पहुंच चुकी है और लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। हालांकि ये खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी। जब छात्राएं वापस बस में चढ़ने लगीं तो शान के कानों में उनकी बातचीत पड़ी। तभी उन्हें पता चला कि वो सभी उन्हें शाहरुख खान समझ बैठी थीं।

दरअसल, मुंबई से बाहर की उन छात्राओं को लगा था कि सामने खड़े व्यक्ति शाहरुख खान हैं। बाद में जब उन्हें एहसास हुआ कि पहचान में गलती हो गई है, तब वो वहां से चली गईं। शान ने हंसते हुए कहा कि कुछ मिनटों के लिए उन्हें भी लगा था कि वो किसी बड़े फिल्म स्टार की तरह लोकप्रिय हो गए हैं। लेकिन सच्चाई सामने आते ही वो खुद भी अपनी इस घटना पर मुस्कराने लगे।

शाहरुख की आवाज बन चुके हैं शान

दिलचस्प बात ये है कि भले ही उस दिन लोग उन्हें शाहरुख खान समझने की गलती कर बैठे थे, लेकिन संगीत की दुनिया में शान ने कई बार अपनी आवाज से शाहरुख के किरदारों को जीवंत बनाया है। उन्होंने किंग खान पर फिल्माए गए कई लोकप्रिय गीत गाए हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

बहुत कम लोग जानते हैं कि संगीत की दुनिया में पहचान बनाने से पहले शान ने आर्थिक चुनौतियों का भी सामना किया था। करियर की शुरुआत में उन्होंने छोटे-मोटे काम किए और घर-घर जाकर टीवी केबल बेचने तक का काम किया। लेकिन मेहनत, प्रतिभा और लगातार प्रयासों के दम पर उन्होंने खुद को देश के सबसे लोकप्रिय गायकों में शामिल कर लिया।

90 के दशक के आखिर और 2000 के दशक की शुरुआत में शान की आवाज़ युवाओं की पहली पसंद बन गई। 'तन्हा दिल', 'चांद सिफारिश', 'मैं हूं डॉन', 'जब से तेरे नैना' और 'बहती हवा सा था वो' जैसे गानों ने उन्हें संगीत जगत का बड़ा सितारा बना दिया।