
हुमा कुरैशी ने रचित सिंह के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट। (फोटो सोर्स: IMDb)
Huma Qureshi Heartfelt Note for Rachit Singh: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'Baby Do Die Do' में नजर आएंगी, जिसमें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित सिंह भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। शनिवार यानी आज महारानी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रचित के लिए एक दिल को छू लेने वाला नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री में अपने फिल्मी सफर पर भी बात की। जानिए हुमा ने और क्या लिखा अपनी पोस्ट में?
हुमा कुरैशी ने फिल्म में 'सिद्धू' के किरदार में रचित की एक फोटो शेयर की और लिखा, "कुछ कहानियां कैमरा चालू होने से बहुत पहले ही लिखी जा चुकी होती हैं। जब मैं पहली बार रचित से मिली, तो मुझे सिर्फ उनका टैलेंट ही नहीं, बल्कि उनका सब्र भी बहुत पसंद आया। उनकी लगन। बनारस के एक छोटे से शहर का लड़का, जो वही सपना लेकर मुंबई आया था जो हर साल हजारों लोगों को यहां खींच लाता है। फर्क बस इतना है कि जब सफलता रातों-रात नहीं मिली, तो उन्होंने हार नहीं मानी। वो डटे रहे। उन्होंने काम किया। उन्होंने सीखा। उन्होंने खुद को बेहतर बनाया। एक दशक से ज्यादा समय से, उन्होंने दूसरे एक्टर्स को उनकी सच्चाई खोजने में मदद की है। उन्होंने ऐसे कलाकारों को कोचिंग दी, मेंटरशिप दी और ट्रेनिंग दी जो आगे चलकर स्टार बने। वो कैमरे के पीछे, रिहर्सल रूम में और वर्कशॉप में दूसरों को चमकने में मदद करते रहे और चुपचाप अपने पल का इंतजार करते रहे। और यही बात मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा पसंद है।"
हुमा ने आगे लिखा, "उन्होंने कभी यह विश्वास करना नहीं छोड़ा कि उनकी बारी भी आएगी। कोई शॉर्टकट नहीं। कोई हक जताने वाली सोच नहीं। बस कड़ी मेहनत, निरंतरता और अपने काम में भरोसा। और अब लाइमलाइट उन पर है। यह रातों-रात मिली सफलता की कहानी नहीं है। यह उन सालों की मेहनत का नतीजा है जब कोई उन्हें देख नहीं रहा था। तो स्वागत है, रचित। आपने मुश्किल हिस्सा तो पूरा कर लिया है। अब, स्टेज आपका है, सिद्धू।"
जानकारी के लिए बता दें हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिलेशनशिप की अफवाहें 2024 में तब शुरू हुईं जब उन्हें कई बार एक साथ देखा गया। बाद में, पैपराजी ने इस कथिततौर पर कपल कहे जाने वाले हुमा-रचित की कई फोटोज लीं, और कुछ महीने पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों इस साल अक्टूबर या नवंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि, अब तक हुमा या रचित की ओर से इन अफवाहों पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बता दें कि जल्द ही हुमा कुरैशी और रचित सिंह की अपनी आगामी फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की रिलीज की तैयारियों में बिजी हैं, जो 3 जुलाई, 2026 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों की एक्ससाइटमेंट बढ़ा दी है।
Updated on:
13 Jun 2026 02:21 pm
Published on:
13 Jun 2026 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
