
370 Biryani Controversy (सोर्स- @rj_pranit)
370 Biryani Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर अब चुप्पी तोड़ी है। FIR होने के बाद प्रणीत मोरे ने सभी से ही माफी मांगी है और साथ ही कानूनी प्रक्रिया में अपनी तरफ से पूरा सहयोग देने की भी बात कही है।
प्रणीत मोरे ने 370 बिरयानी विवाद पर बात करते हुए कहा, 'तो ये बात मुझे आप सभी से काफी समय से करनी थी। मेरे एक शो का क्लिप काफी वायरल हो गया जिसकी वजह से मुझे काफी हेट मिल रही है। और मैं ये नफरत डिजर्व भी करता हूं। लेकिन उस लड़के ने जो भी बातें बोलीं वो काफी आपत्तिजनक हैं। उसकी बातों पर लोग हंस रहे थे और मैं भी उसी में ही बह गया। मैंने उसे रोकने की भी कोशिश नहीं की।'
प्रणीत मोरे ने आगे बात करते हुए कहा, 'मैं चाहता तो उसे वहीं पर ही रोक सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। प्रणीत ने कहा, आप सभी मुझे एक चांस दीजिए। मैं खुद को बेहतर इंसान बनाकर दिखाऊंगा। मेरे खिलाफ जो भी कानूनी कदम उठाया गया है, मैं उसमें पूरा सहयोग दूंगा। मेरी वजह से जिन भी लोगों को हर्ट हुआ है, मैं उन सभी से माफी मांगता हूं। मैं अपनी कॉमेडी पर भी अब काम करूंगा।'
बता दें प्रणीत मोरे के इस भावुक वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस उनका खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। कई फैंस ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए उनका साथ दिया है। एक यूजर ने लिखा- आप इतना ज्यादा हेट डिजर्व नहीं करते। वहीं एक और यूजर ने लिखा- मैं आपके अगले शो का इंतजार कर रही हूं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- आप मजबूत रहिए। हम आपके साथ हैं।
दरअसल ये पूरा मामला शुरू हुआ था जब प्रणीत मोरे के एक कॉमेडी शो के दौरान गुरुग्राम के एक लड़के ने लड़कियों को लेकर एक ऐसी बात कह दी जिस पर अब काफी बवाल हो रहा है। लड़के ने कहा कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था तो उसने 370 की बिरयानी ऑर्डर की थी। इसके बाद उस लड़ने के कहा कि मुझे मेरे 370 वसूलने भी थे इसलिए उसने जबरन लड़की को किस करने की कोशिश की। लड़के की इस बात के बाद सोशल मीडिया पर उसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
Updated on:
13 Jun 2026 11:42 am
Published on:
13 Jun 2026 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
