
सचिन तेंदुलकर और राकेश बेदी (फोटो सोर्स: IMDb)
Rakesh Bedi Reveals Sachin Tendulkar called: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इस समय हर तरफ छाई हुई है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म अपनी कहानी और गानों दोनों की कारण खूब चर्चा में है। फिल्म में रणवीर सिंह की अभिनय क्षमता ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और न सिर्फ भारत में, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। थिएटर पर भी 'धुरंधर 2' ने दमजार कमाई की है।
इस फिल्म में राकेश बेदी का रोल काफी स्पेशल और सस्पेंस वाला है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। बता दें, द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने बताया कि उनकी तारीफों का सिलसिला जारी है, लेकिन जो फोन उन्हें सबसे ज्यादा खुशी दी, वो भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का था और सचिन ने उन्हें कहा, "राकेश जी, मजा आ गया! क्या छक्का मारा आपने!" जिस पर राकेश ने हंसकर जवाब दिया, "आपने तो छक्के भारत में मारे हैं, लेकिन मेरा छक्का पाकिस्तान में गिरा है।"
'धुरंधर 2' में राकेश बेदी ने साजिश रचने वाले चालाक राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया, जिसमें उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग्स जैसे 'बच्चा है तू मेरा' फैंस को खूब भा रहे हैं। दरअसल, फिल्म के आखिरी हिस्से में उनका किरदार अपने दामाद हमजा (रणवीर सिंह) को ये भी बताता है कि वो असल में एक भारतीय जासूस है, जो कहानी को और रोमांचक बनाता है।
ये फिल्म 2025 में आई हिट फिल्म 'धुरंधर' की सीक्वल है। पहली फिल्म में हमजा का बलूच गैंग में घुसपैठ करके आतंकवादियों को खत्म करने का हिम्मत दिखाया गया था। तो 'धुरंधर 2' में बताया गया है कि कैसे जसकीरत, हमजा बनता है और क्या परिस्थितियां उसे ऐसा करने पर मजबूर करती हैं।
रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, दानिश पांडोर और राकेश बेदी जैसे स्टार्स ने अपनी पुरानी भूमिकाएं फिर से निभाई हैं और पहली फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी, रिलीज के 3 महीने बाद भी थिएटर में चल रही है और उम्मीद की जा रही है कि 'धुरंधर 2' भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करेगी और फैंस को निराश नहीं करेगी।
Updated on:
06 Apr 2026 07:18 am
Published on:
06 Apr 2026 07:16 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
