
Ravi Kishan (फोटो सोर्स: IMDb)
Ravi Kishan on 'home the work' meme: भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर मीम में चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार उनका 'वर्क फ्रॉम होम' की जगह 'होम फ्रॉम वर्क' कहना वायरल हो गया, लेकिन रवि किशन ने इस पूरे मामले पर जो दिलचस्प जवाब दिया उसने लोगों को और भी हंसा दिया।
हाल ही में एक मीडिया इंटरेक्शन में रवि किशन पीएम नरेंद्र मोदी के उस अपील को दोहरा रहे थे जिसमें PM ने आर्थिक संकट के दौरान सोना न खरीदने, विदेश यात्रा से बचने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के यूज की बात कही थी। इसी दौरान रवि किशन ने 'वर्क फ्रॉम होम' की जगह 'होम फ्रॉम वर्क' बोल दिया। बस फिर क्या था इंटरनेट पर ये क्लिप वायरल मीम बन गई।
इतना ही नहीं, इस वायरल मीम पर रवि किशन ने अपनी आने वाली फिल्म 'मां बहन' के ट्रेलर लॉन्च पर मीडिया से बात करते हुए जो जवाब दिया वो सुनकर सब हंस पड़े। उन्होंने कहा, "महादेव की कसम, मुझे नहीं पता मैं क्यों वायरल हो जाता हूं।" उन्होंने बताया कि वो पार्लियामेंट जा रहे थे और 'वर्क फ्रॉम होम' कहना था लेकिन 'होम फ्रॉम वर्क' निकल गया।
रवि ने ये भी कहा कि वो एक आम इंसान हैं और गलतियां करते हैं, जैसे कि उनका पुराना 'जल्दी देर से' वाला बयान था। उन्होंने मजाक में कहा कि लोग उन्हें ऐसे देखते हैं जैसे वो किसी अलग स्पेस से आए हों। रवि किशन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी फिल्म का भी प्रमोशन कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में भी लोग पूछते हैं कि वो करते क्या हैं। इस पर वो हंसते हुए कहते है कि 'मां बहन' में भी वायरल होने के सारे मसाले हैं, जबरदस्त स्टार कास्ट और मैं खुद यहीं फिलहाल कर रहा हूं। उनका कहना था, "मुझे तो बस आना है और वायरल होना है।"
दरअसल, फिल्म की बात करें तो, 'मां बहन' में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा भी लीड रोल में हैं। ये पहली बार नहीं है जब रवि किशन ऐसी किसी बात की वजह से वायरल हुए हों। 'जल्दी देर से' वाला उनका पुराना बयान आज भी लोगों को हंसाता है और इंटरनेट पर उनके कई मीम मौजूद हैं।
Updated on:
22 May 2026 07:54 pm
Published on:
22 May 2026 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
