नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) वैसे तो अक्सर अपने ट्विट्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्मों की वजह से भी खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही ही कंगना की फिल्म 'धाकड़' ( Dhaakad ) का लुक आउट हुआ है। जिसे कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। धाकड़ का लुक आउट होते हैं ट्विटर पर तेजी से #Dhaakad ट्रेंड करने लगा है। वहीं फैंस में भी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।