नई दिल्ली। बीते दिन से वैलेंटाइन वीक ( Valentine Week ) की शुरूआत हो गई है। रोज डे के साथ हुआ यह वीक अब 14 फरवरी को वैलेंटाइन के रूप में पूरा होगा। इन दिनों लव बर्ड्स काफी एक्साइटेड रहते हैं। वह अलग-अलग अंदाज में अपने पार्टनर को अपने प्यार का इज़हार करते हैं। वहीं बॉलीवुड में भी वैलेंटाइन की रौनक देखने को मिली रही हैं। सिंगर नेहा कक्कड़ ( Neha Kakkar ) और उनके पति रोहनप्रीत सिंह ( Rohanpreet Singh ) जो कि न्यूली मैरिड कपल भी रोज डे मनाते हुए नज़र आए। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें वह गुलाब संग पोज देती हुईं दिखाई दे रही हैं।