2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 एक्टर जिन पर लगे धोखाधड़ी के आरोप, आखिरी वाले पर है नौकरानी से रेप का केस, चौपट हुआ करियर

Bollywood and TV stars: इंडस्ट्री में कई सितारें जितनी तेजी से चमके उतनी ही तेजी से उनका पतन हो गया। ऐसे ही 5 स्टार्स है जिन पर यौन शोषण से लेकर रेप के आरोप लग चुके हैं। एक सुपरस्टार का बेटा है, तो वहीं एक खुद बड़ा स्टार रह चुका है। इनके विवादों ने न केवल हेडलाइंस बटोरीं, बल्कि उनके हंसते-खेलते करियर को भी पूरी तरह बर्बाद कर दिया।

3 min read
Google source verification
5 Bollywood and tv stars accused sexual harassment and fraud charges one of rape case with her maid

बॉलीवुड के इन 5 स्टार्स पर लगे धोखाधड़ी और रेप के आरोप

Bollywood actors accused of rape and harassment: बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में चमक-धमक जितनी ज्यादा है, उसके पीछे के विवाद उतने ही गहरे हैं। कई ऐसे मेल स्टार्स रहे हैं जिन्होंने पर्दे पर तो 'हीरो' की छवि बनाई, लेकिन असल जिंदगी में उन पर धोखाधड़ी, यौन शोषण और रेप जैसे गंभीर आरोप लगे। जब इन स्टार्स के नाम सामने आए तो उनके फैंस को यकीन ही नहीं हुआ। इन मामलों ने न केवल इंडस्ट्री को शर्मसार किया था, बल्कि इन सितारों के करियर को भी अर्श से फर्श पर ला खड़ा किया।

ये हैं बॉलीवुड के वो सितारें जिनकी पर लगे गंभीर आरोप (Bollywood actors accused of rape and harassment)

2. आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi)

आदित्य पंचोली नाम विवादों से पुराना नाता रहा है। इस लिस्ट में पहला नाम उन्हीं का आता है। उन पर एक विदेशी महिला ने रेप का आरोप लगाया था। इसके अलावा, कंगना रनौत ने भी उन पर मारपीट और शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। आदित्य पंचोली पर धोखाधड़ी और मारपीट के कई अन्य मामले भी दर्ज हो चुके हैं, जिससे उनकी छवि एक 'विवादित स्टार' की बन गई।

2. करण ओबेरॉय (Karan Oberoi)

टीवी के मशहूर अभिनेता और सिंगर करण ओबेरॉय पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और फिर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन इस कानूनी लड़ाई ने उनके करियर और साख को काफी नुकसान पहुंचाया था।

3. मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय (Mahaakshay Chakraborty)

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाअक्षय उर्फ मिमोह पर एक भोजपुरी अभिनेत्री ने शादी का झांसा देकर रेप करने और जबरन गर्भपात कराने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। यह मामला उनकी शादी से ठीक पहले सामने आया था, जिससे काफी हंगामा हुआ था। कानूनी कार्रवाई की वजह से मिमोह का फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया और खत्म हो गया।

4. पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)

टीवी के लोकप्रिय अभिनेता पर्ल वी पुरी पर एक नाबालिग के साथ यौन शोषण (POCSO Act) का आरोप लगा था। इस खबर ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। पर्ल को गिरफ्तार भी किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और इंडस्ट्री के कई सितारों ने उनका समर्थन भी किया, लेकिन उनकी साफ-सुथरी छवि पर एक गहरा दाग जरूर लग गया।

5. शाइनी आहूजा (Shiney Ahuja)

फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' और 'गैंगस्टर' से रातों-रात स्टार बने शाइनी आहूजा का करियर जिस तेजी से ऊपर गया, उतनी ही तेजी से नीचे भी गिरा। साल 2009 में उनकी नौकरानी ने उन पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में शाइनी को जेल की सजा भी हुई। इस एक घटना ने उनके चमकते हुए करियर को हमेशा के लिए खत्म कर दिया।