
इंडस्ट्री की 5 अभिनेत्रियां जिन्होंने प्यार में खाया धोखा
Celebrity Toxic Relationships: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया बाहर से जितनी रंगीन और हसीन नजर आती है, अंदर से कभी-कभी उतनी ही खोखली और दर्दनाक भी होती है। कैमरे के सामने मुस्कुराने वाले कई चमकते चेहरों के पीछे घरेलू हिंसा, मानसिक शोषण और धोखे की ऐसी कहानियां छिपी हैं, जो रूह कंपा सकती हैं। आज हम उन 5 चर्चित अभिनेत्रियों की बात कर रहे हैं जिन्होंने अपने रिश्तों में 'नरक' झेला। किसी के चेहरे पर दिखे थे निशान, तो वहीं एक के सुसाइड से मचा था बवाल...
1. श्वेता तिवारी
टीवीकी सबसे चहेती 'प्रेरणा' यानी श्वेता तिवारी की निजी जिंदगी काफी दर्दभरी रही है। उन्हें दो शादियों की (राजा चौधरी और अभिनव कोहली) लेकिन किसी में भी उन्हें वो प्यार और सम्मान नहीं मिला, जिसकी वह हकदार थी। बल्कि उन्होंने घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का सामना किया है। श्वेता ने कई बार खुलकर बताया है कि कैसे उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई गई। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और अपने बच्चों की खातिर अकेले लड़ने का फैसला किया। आज वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपनी जिंदगी शान से जी रही हैं।
2. करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ हुई थी, लेकिन उनके लिए यह रिश्ता किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। करिश्मा ने तलाक के दौरान जो खुलासे किए, उसने सबको चौंका दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि हनीमून के दौरान ही उनके साथ बुरा बर्ताव शुरू हो गया था। करिश्मा के मुताबिक, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनके ससुराल वालों का व्यवहार भी काफी हिंसक था।
3. रश्मि देसाई
टीवी की एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने को-स्टार नंदीश संधू से बड़े चाव से शादी की थी, लेकिन जल्द ही यह रिश्ता बिखर गया। रश्मि ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वह उस शादी में भावनात्मक रूप से टूट चुकी थीं। अपमान और धोखे की वजह से वह डिप्रेशन में चली गई थीं। काफी समय तक चुप रहने के बाद उन्होंने खुद को संभाला और इस जहरीले रिश्ते से बाहर निकलीं।
4. डिम्पी गांगुली
राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली की शादी एक रियलिटी शो के जरिए हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही समय बाद डिम्पी ने राहुल पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे। डिम्पी ने मीडिया के सामने अपने शरीर पर चोट के निशान तक दिखाए थे। उन्होंने बताया था कि राहुल उन्हें बेरहमी से पीटते थे। आखिरकार, उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए उस रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर समझा।
5. जिया खान
जिया खान का मामला आज भी इंडस्ट्री का सबसे दुखद पन्ना माना जाता है। उनकी मौत के बाद मिले सुसाइड नोट ने उनके और सूरज पंचोली के बिगड़े रिश्तों की कहानी बयां की थी। जिया ने उस खत में मानसिक दबाव, शोषण और एक तरफा दर्द का जिक्र किया था। उनकी मौत ने यह सवाल खड़ा कर दिया कि क्या प्यार के नाम पर मानसिक प्रताड़ना किसी की जान लेने तक जा सकती है? जिया खान साल 2013 में अपने घर पर मृत पाई गई थीं। कहा जाता है कि उन्होंने सुसाइड किया था।
इन अभिनेत्रियों की कहानियां हमें सिखाती हैं कि पर्दे पर दिखने वाली हर मुस्कान असली नहीं होती। अक्सर कहा जाता है कि रिश्ता कोई भी हो, उसमें सम्मान सबसे जरूरी है। यदि किसी रिश्ते में आपकी इज्जत और आप सुरक्षित नहीं है, तो खामोश रहने के बजाय अपने हक के लिए खड़ा होना ही एकमात्र रास्ता होता है और यही रास्ता इन स्टार्स ने अपनाया।
Updated on:
01 May 2026 02:15 pm
Published on:
01 May 2026 02:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
