एक इंटरव्यू में पहुंचे नसीरुद्दीन शाह से जब किसान आंदोलन पर सेलेब्स की चुप्पी का कारण पूछा गया तो वह भी भड़क गए और कहने लगे कि 'अगर ठंड में किसान बैठें हैं तो यह बिल्कुल नहीं कह सकते हैं कि हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं अगर बात बहुत ज्यादा आगे बढ़ गई तो दुश्मनों के शोर से ज्यादा दोस्तों की चुप्पी बहुत चुभेगी। यदि हम चुप हैं, तो हम भी जुल्म की तरफदारी ही कर रहे हैं।' नसीरुद्दीन कहते हैं कि 'बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे लोग हैं जो शांत और उन्हें इस बात का डर है कि वह बोलेंगे तो कुछ खो देंगे। नसीरुद्दीन कहते हैं कि यह लोग इतना कमा चुके हैं कि यह आराम से अपनी 7 पीढ़ियों को बिठाकर खिला सकते हैं फिर क्या और कितना खोने का डर है?'