विदेश सेलेब्स रिहाना पर कंगना ने निशाना साधते हुए कहा कि लता जी कोई मामूली गायिका नहीं हैं। इसलिए उन्हें राजनीति में घसीटना गलत है। दूसरी बात उन्हें खुले तौर पर राजनीतिक चर्चा में लाना बेहद ही गलत है। वह 91 साल की हो गईं है। ऐसे में उन्हें घर तक ही सीमित रहने दें। कंगना आगे कहती हैं कि वह एक लीजेंड्री सिंगर हैं वह कोई रिहाना नहीं है। लता जी की कला, गायन, सभी सीमाओं को ध्वस्त कर देता है।