2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Actor Sudesh Kumar Dhawan Dies: फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, एक्टर सुदेश कुमार धवन का हुआ निधन

Actor Sudesh Kumar Dhawan Passes Away: छोटी बहन और रॉकेट गर्ल जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार धवन का हुआ निधन। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। दशकों तक अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले सुदेश कुमार ने राज कपूर जैसे बड़े नामों के साथ भी काम किया।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

May 02, 2026

Actor Sudesh Kumar Dhawan Passes Away

सुदेश कुमार धवन के निधन से शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री।

Actor Sudesh Kumar Dhawan Passes Away: बॉलीवुड के गोल्डन एरा के मशहूर अभिनेता सुदेश कुमार धवन का निधन हो गया है। 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनकी बेटी मिशिका धवन जमतानी ने की है। बड़े-बड़े एक्टर्स, मजबूत किरदारों और सादगी वाले सिनेमा के बीच सुदेश कुमार ने अपनी पहचान बनाई थी। फिल्मों में उन्होंने लीड रोल और सपोर्टिंग किरदार के तौर पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया गया, जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राज कपूर से था खास जुड़ाव

सुदेश कुमार ने अभिनय की शुरुआत प्रसिद्ध ‘पृथ्वी थिएटर’ से की थी, जहां उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। इसी दौरान उनका जुड़ाव शोमैन राज कपूर से हुआ। बाद में उन्होंने राज कपूर के कई अहम प्रोजेक्ट्स में काम किया और अपने रचनात्मक योगदान से खास पहचान बनाई। एक्टिंग के अलावा सुदेश कुमार की रूचि फिल्म मेकिंग में भी थी। उन्होंने 1966 की मशहूर फिल्म ‘दो बदन’ के लिए बतौर सहायक निर्देशक भी काम किया। यह फिल्म अपनी कहानी और संगीत के लिए आज भी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है।

लीड रोल और सपोर्टिंग एक्टर के रूप में छोड़ी छाप (Actor Sudesh Kumar Dhawan Passes Away)

सुदेश कुमार ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया। 1959 में आई सुपरहिट फिल्म ‘छोटी बहन’ और 1961 की ‘सारंगा’ में उनके अभिनय को आज भी पसंद किया जाता है। उन्होंने ‘पैसे’ (1957) और ‘रॉकेट गर्ल’ (1962) जैसी फिल्मों में लीड हीरो के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई। मुख्य भूमिकाओं के अलावा दिग्गज अभिनेता सुदेश कुमार ने ‘खानदान’, ‘वारिस’, ‘धरती’ और ‘मन मंदिर’ जैसी फिल्मों में वकील, डॉक्टर और प्रोफेसर जैसे अहम और यादगार किरदार निभाए थे । वो एक ऐसे अभिनेता थे जिनकी एक्टिंग में गंभीरता, सादगी और गरिमा का अनोखा संगम देखने को मिलता था।

सुदेश कुमार की आखिरी फिल्म

सुदेश कुमार ने करियर के आखिरी दौर में एक्टिंग से दूरी बना ली थी, मगर एक्टिंग के लिए उनका जुनून हमेशा चरम पर था। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुर’ उनकी आखिरी फिल्म थी। सुदेश कुमार ने 95 साल की उम्र तक एक शांत, सम्मानित और प्रेरणादायक जीवन जिया। अपने शानदार अभिनय और यादगार फिल्मों के जरिए वे हमेशा दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के दिलों में जिंदा रहेंगे।