16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन के बीच Richa Chadha ने शेयर की खेतों में काम करती हुईं महिलाओं की वीडियो, पूछा- ‘इन्हें हक नहीं विरोध करने का’

किसान आंदोलन को लेकर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ( Richa Chadha ) ने शेयर की वीडियो वीडियो में खेतों में काम करते हुए नज़र आईं महिलाएं ऋचा ने पूछा महिलाएं क्यों नहीं कर सकती कृषि कानूनों का विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 6 Feb 2021, 1:22 PM IST

Richa Chadha Shares Video Of Women Working In The Fields

Richa Chadha Shares Video Of Women Working In The Fields

नई दिल्ली। देश में काफी समय से किसान आंदोलन ( Farmers Protest ) चल रहा है। 26 जनवरी पर किसान आंदोलन ने एक अलग ही रूप ले लिया था। जिसके बाद से दिल्ली की सभी सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ( Richa Chadha ) ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें कुछ महिलाएं खेतों में काम करती हुईं दिखाई दें रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए ऋचा ने एक गंभीर सवाल भी पूछा है।

यह भी पढ़ें- फ्लॉप हीरो के नाम से मशहूर Vivek Oberoi ने कराया 2.5 लाख कैंसर पीड़ितों का इलाज, असल जिंदगी में बने 'रियल हीरो'

ऋचा चड्ढा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें सड़क किनारे खेतों में कुछ महिलाएं काम करती हुईं नज़र आ रही हैं। वीडियो में ऋचा की आवाज़ भी लोगों को सुनाई देंगी। जिसमें वह महिलाओं को काम करते हुए दिखा रही हैं और पूछ रही हैं कि महिलाएं खेती तो कर सकती हैं , लेकिन कृषि कानूनों का विरोध क्यों नहीं कर सकती।' सोशल मीडिया पर ऋचा का यह वीडियो खूब सुर्खियां बंटोर रहा है। साथ ही वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी राय भी रखते हुए नज़र आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद पहली बार ग्लैमरस अंदाज में नज़र आईं वरुण धवन की पत्नी Natasha Dalal, वायरल हुआ लुक

आपको बता दें एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, वह एक्टर अली फजल ( Ali Fazal ) संग शादी करेंगे। दोनों ही काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे तो साल 2020 में दोनों सात फेरे ले लेते लेकिन कोरोनावायरस की वजह से दोनों को शादी का प्लान कैंसिल करना पड़ा। फिलहाल कपल सब कुछ नॉर्मल होने का वेट कर रहा है ताकि वह अपनी शादी धूमधाम से कर पाएं।