हर तरह के रोल करना चाहता हूं
फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, इसमें कई उदा कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। मैं किसी भी जॉनर से बंधे नहीं रहना चाहता। मैं हर तरह के रोल करना चाहता हूं। स्क्रिप्ट को अपने मन से चुनता हूं। अगर मुझे कोई किरदार और कहानी पसंद है, तभी आगे बढ़ता हूं। एक अभिनेता के तौर पर जब तक पूरी स्क्रिप्ट मुझे उत्साहित न करे, मजा नहीं आता। मैं कॉमर्शियल और नॉन-कॉमर्शियल श्रेणी के बारे में सोचे बिना काम करता हूं। मेरे लिए हर फिल्म कॉमर्शियल है, क्योंकि इसमें किसी न किसी का पैसा तो लगा ही होता है।