scriptजब दीपिका ने रणवीर सिंह की फिल्म में कैमियो करने से कर दिया था इंकार | deepika padukones surprise cameo in ranveer singhs cirkus wins the internet fans heart | Patrika News
बॉलीवुड

जब दीपिका ने रणवीर सिंह की फिल्म में कैमियो करने से कर दिया था इंकार

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) का मजेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी और आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। ट्रेलर में दीपिका की झलक भी दिखाई गई है, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हौ गए हैं।

Dec 03, 2022 / 12:36 pm

Shweta Bajpai

deepika padukone

deepika padukone

नए अवतार से फैंस को एंटरटेन करने के लिए रणवीर पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर में रणवीर का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में रणवीर सिंह को डबल रोल में दिखाया गया है, जिसमें दोनों जुड़वां एक-दूसरे के बारे में नहीं जानते है।
वहीं फिल्म में दीपिका ने डांस के जलवे से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म में दीपिका का आइटम सॉन्ग देख फैंस एक्साइटेड हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कभी दीपिका पादुकोण ने फिल्मों में कैमियो रोल को करने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़ें

केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन ने लगाया पान

https://twitter.com/hashtag/DeepVeer?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
जी हां एक समय था जब दीपिका ने कैमियो रोल्स के लिए मना कर दिया था। 2014 में फिल्म फैनी के प्रमोश के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया था कि क्या आप रणवीर सिंह की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में कैमियो रोल कर रही है, क्योंकि आपकी एक फोटो क्रूज के पास खड़े होने की काफी वायरल हो रही हैं।

पहले तो एक्ट्रेस ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया था। बाद में एक्ट्रेस ने कहा था, मैं कैमियो नहीं करती हूं, लेकिन अब दीपिका ने अपने पति के लिए चीजों को बदल दिया है।
https://twitter.com/hashtag/CirkusTrailer?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दीपिका पादुकोण रणवीर के साथ एक गाने में नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। रोहित शेट्टी ने इसे निर्देशित किया है।

सर्कस 23 दिसंबर को क्रिसमस वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म पूरी तरह के फैमिली ड्रामा होगी, जो सिनेमाघरों में दर्शकों को खूब हंसाने वाली है।

Home / Entertainment / Bollywood / जब दीपिका ने रणवीर सिंह की फिल्म में कैमियो करने से कर दिया था इंकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो