
Dilip Kumar Shared Throwback pic with nargis it goes viral
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए हैं। सांस लेने में तकलीफ के चलते एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद और घर जाने के बाद एक्टर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। दिलीप साहब ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें उनके साथ दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस नज़र आ रही हैं।
फोटो में नजर आया गुजरा जमाना
दिलीप साहब ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर गुज़रे पलों को याद कर एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट की है। ये एक ब्लैक एंड वाइट फोटो है। जिसमें दिलीप कुमार संग एक्ट्रेस नरगिस तस्वीर में खड़ी हुई नज़र आ रही हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी नज़र आ रहे हैं। इन सबके पीछे एक दरवाज़ा है। फोटो को शेयर करते हुए दिलीप कुमार ने कैप्शन में लिखा है कि कोई अंदाज है कि ये तस्वीर कब और कहां ली गई है?
साथ ही तस्वीर के साथ में लिखा है एफएफ यानी कि ये तस्वीर उनके दोस्त फैजल फारूकी ने पोस्ट की है। दिलीप साहब की इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
फैंस ने दिया जवाब
दिलीप साहब की इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए बताया कि ये तस्वीर फिल्म बाबुल के दौरान की है, क्योंकि इस फिल्म में दिलीप कुमार और नरगिस साथ में थे। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि बाबुल की शूटिंग के दौरान दिलीप कुमार की काफी हैंडसम हुआ करते थे। आपको बता दें दिलीप साहब की ये फिल्म साल 1950 में रिलीज हुई थी।
पांच दिन थे अस्पताल में भर्ती
आपको बतातें चलें कि दिलीप साहब पांच दिन हिंदुजा अस्पताल में एडमिट थे। उनकी उम्र 98 साल हो गई थी। जिसकी वजह से वह अधिकतर बीमार ही रहते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस सायरा बानो हमेशा साथ रहती हैं। अस्पताल से घर भी सायरा बानो दिलीप साहब को ले गई थीं।
Published on:
14 Jun 2021 07:33 pm
