लाखों लड़किया दिलीप कुमार पर जान छिड़कती थीं, लेकिन उनका दिल सायरा बानो पर आया। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सायरा बानो दिलीप साहब से 22 साल छोटी थीं। 12 साल की उम्र से ही सायरा दिलीप कुमार से प्यार करने लगी थी। वहीं जब यह बात दिलीप साहब को पता चली तो वह उस समय 44 साल के थे। उस वक्त सायरा 22 साल की थी। वैसे सायरा बानो से पहले दिलीप साहब दो बार प्यार में दिल दुखा चुके थे।