बता दें, नफीसा अली सोढ़ी इससे पहले स्टेज 4 पेरिटोनियल और ओवेरियन कैंसर (Peritoneal and Ovarian Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का सामना कर चुकी हैं। उन्हें नवंबर 2018 में गलत डायग्नोसिस के बाद स्टेज 3 कैंसर का पता चला था। हालांकि शुरुआती इलाज के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ था, लेकिन बीमारी के दोबारा उभरने के बाद यह स्टेज 4 तक पहुंच गई। इन तमाम शारीरिक कष्टों और उतार-चढ़ाव के बावजूद, दिल्ली की जहरीली हवा और कैंसर जैसी बीमारी के आगे न झुकते हुए नफीसा जिस प्रकार डटकर मुकाबला कर रही हैं, वह महिला सशक्तिकरण और जीवटता की एक अनूठी मिसाल पेश करता है।