9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

Sharmila Tagore Converted to Islam: सबा अली खान ने बताया है कि क्यों उनकी मां शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी के समय इस्लाम अपनाया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Rashi Sharma

•

Updated: 9 Nov 2026, 4:05 PM IST

Sharmila Tagore Converted to Islam

सबा अली खान ने शर्मिला टैगोर के इस्लाम अपनाने की बताई वजह. (फोटो सोर्स: @sabapataudi/instagram)

Sharmila Tagore Converted to Islam: मशहूर भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 'टाइगर' मंसूर अली खान पटौदी से शादी के समय, दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने इस्लाम अपना लिया था और अपना नाम भी बदल कर 'आयशा' रख लिया था। हालांकि, यह उनका निजी फैसला था, लेकिन जल्द ही इस पर विवाद खड़ा हो गया, जिसके कारण शर्मिला और मंसूर दोनों को जान से मारने की धमकियां भी मिलने लगी थीं।

हाल ही में, इस जोड़े की दूसरी बेटी ज्वेलरी डिजाइनर और टैरो रीडर सबा अली खान पटौदी ने इस विवाद पर अपनी बात रखी और शर्मिला के इस्लाम अपनाने के पीछे की असली वजह बताई। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने यह फैसला इसलिए लिया ताकि शादी बिना किसी रुकावट के हो सके, क्योंकि उनकी दादी इस शादी के लिए किसी और तरह से राजी नहीं होतीं।

शर्मिला टैगोर ने इस्लाम क्यों अपनाया?

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में सबा ने बताया, "उस दौर में धर्म परिवर्तन जरूरी था। धर्म परिवर्तन की वजह से ही बच्चे जायज माने जाते हैं, जिससे चीजें कानूनी रूप से सही हो जाती हैं। यह एक जरूरत थी, न कि कोई ऐसी चीज जिस पर यह सोचा जाए कि इसे करना है या नहीं।" जब उनसे पूछा गया कि यह क्यों जरूरी था, तो सबा ने समझाया कि ऐसा सिस्टम और परंपराओं के नजरिए से था।

उन्होंने बताया कि इस्लाम में कुछ नियम हैं, जिनके अनुसार अगर कोई गैर-मुस्लिम व्यक्ति किसी ऐसे इंसान से शादी करता है जो इस्लाम को मानता है, तो दूसरे व्यक्ति के धर्म परिवर्तन किए बिना उस शादी को स्वीकार नहीं किया जाता। उन्होंने कहा, "मेरी दादी किसी और तरीके से इस शादी के लिए कभी राजी नहीं होतीं।"

सबा का कहना है कि धर्म परिवर्तन से शर्मिला टैगोर के करियर पर कभी कोई असर नहीं पड़ा

इसके आगे सबा अली खान ने कहा कि धर्म परिवर्तन के बावजूद, उनकी मां शर्मिला को कभी भी काम करने से नहीं रोका गया और न ही उन पर आधिकारिक दस्तावेजों में अपना नाम बदलने का कोई दबाव डाला गया। उन्होंने आगे बताया कि उनके पिता मंसूर अली खान खुले विचारों वाले इंसान थे, इसलिए उनकी मां को अपना करियर जारी रखने में मदद मिली। उन्होंने यह भी बताया कि पिता या उनके परिवार ने कभी भी शर्मीला टैगोर पर अपने पासपोर्ट या किसी अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में अपना नाम बदलने का दबाव नहीं डाला, जिससे उनके करियर में रुकावट आ सकती थी। उन्होंने आगे कहा, "इससे उनके व्यक्तित्व या उनके पेशे पर कोई असर नहीं पड़ा।"

सबा ने यह भी बताया कि उनके परिवार के ज्यादाता लोग किसी एक धर्म का सख्ती से पालन नहीं करते हैं। हालांकि, सबा व्यक्तिगत रूप से अपने पिता की तरह इस्लाम को मानती हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि वे होली, दिवाली और ईद सहित सभी त्योहार मनाते हुए बड़ी हुई हैं। सबा ने कहा, "हमारे माता-पिता दोनों ने हमें हमेशा अपना रास्ता चुनने की आजादी दी।"

अमृता ने एक बड़ी बहन की तरह हमेशा रास्ता दिखाया

इंटरव्यू के दौरान सबा ने अमृता सिंह और सैफ अली खान के तलाक और अमृता से अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे वे बहुत सुलझी हुई लगीं। मैं उन्हें पसंद करती थी। उनके साथ मेरा तालमेल अच्छा था। उन्होंने मुझे कई बार सही दिशा दिखाई, जबकि हो सकता है कि मेरी अपनी मां उस समय मेरी आलोचना करतीं। लेकिन अमृता वही बात एक बड़ी बहन के अंदाज में कहती थीं।" सबा ने अमृता को एक ऐसी मां जैसी शख्सियत बताया, जिनसे आसानी से बात की जा सकती थी।