Drishyam 2 Box Office Collection Day 10: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), तब्बू (Tabu) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) को रिलीज हुई 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर दिन पर दिन अच्छा परफॉर्मेंस करती जा रही है और इस बात का अंदाजा हर दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से लगाया जा सकता है, जो दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इतना ही नहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हालिया रिलीज फिल्मों को भी पीछे छो कर आगे बढ़ती जा रही है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन भी जबरदस्त कमाई कर ये साबित कर दिया है कि ये जल्द ही अपने क्लब में 200 करोड़ शामिल कर लेगी।