केबीसी में किया खुलासा
इस बात का खुलासा खुद अमिताभ बच्चन ने किया था। उन्होंने रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 11 सीजन में जया को लेकर कई किस्से शेयर किए थे। शो में उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने जया का नाम किस नाम से अपने फोन में सेव किया है। दरअसल, शो में उत्तराखंड से आए कंटेस्टेंट सुमित तड़ियाल से बिग बी ने कई बातें शेयर कीं।अमिताभ बच्चन ने सुमित से पूछा कि आप और आपकी पत्नी घर पर कैसे रहते हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट ने जवाब देते हुए कहा, 'बहुत झगड़ा होता है सर...अब बर्तन हैं तो बजेंगे ही।'